फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Celebration of independence will be celebrated under tight security and guard

कड़ी सुरक्षा और पहरे में मनेगा आजादी का जश्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Celebration of independence will be celebrated under tight security and guard
करनाल। स्वतंत्रता दिवस को लेकिन पुलिस की ओर से पुख्ता तैयारी की जा रही है। इसके तहत पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह एनडीआरआई की चहारदीवारी में मनेगा, जिसके आसपास पुलिस का कड़ा पहरा होगा, हालांकि अभी यह तय नहीं कि स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम का मुख्य अतिथि कौन होगा, लेकिन यह तय है कि इस बार पहले से अधिक सुरक्षा और पहरे में आजादी का जश्न मनाया जाएगा।
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जारी अलर्ट और किसानों के आंदोलन को देखते हुए इस बार स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधिक एहतियात बरत रही है। इस पहले हर बार स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम नई अनाज मंडी में आयोजित किया जाता था, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर इस पर प्रशासन ने एनडीआरआई की चहारदीवारी में कराने का निर्णय लिया है। समारोह स्थल पर कैसी सुरक्षा व्यवस्था होगी और इसमें मुख्य अतिथि कौन होगा, सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस की ओर से आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को भी बैठक की जाएगी, जिसमें कार्यक्रम के दौरान रूट डायवर्जन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन

विदित हो कि कोरोना और किसान आंदोलन के चलते गणतंत्र दिवस समारोह भी एनडीआरआई के खेल मैदान में मनाया गया था। उस समय थ्री लेयर बैरिकेडिंग की गई थी। ऐसे में अब चौकसी बढ़ना स्वाभाविक है। दूसरी ओर समारोह को लेकर एनडीआरआई के खेल मैदान में पूर्वाभ्यास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो रोड सील कर ट्रैफिक करना होगा डायवर्ट
समारोह में सीएम या कोई अन्य मंत्री या बड़ा नेता मुख्य अतिथि हुआ तो एनडीआरआई की ओर आने वाले रास्तों को सील किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर भी ऐसा ही हुआ था, इसके अलावा गत माह पंचायत भवन में हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक को लेकर भी रास्तों को सील किया गया था। बैठक में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर मुख्यातिथि थे।

विभिन्न चौराहों पर हो रही चेकिंग
इधर पुलिस की ओर से शहर के विभिन्न चौराहों पर चेकिंग की जा रही है। नियमों का पालन न करने वाले दो पहिया वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड समेत अन्य स्थानों पर भी पुलिस चेकिंग में जुटी है।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट है। व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक होगी। -गंगाराम पूनिया, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed