फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CBSE Practical: If there is a mistake in uploading the marks, you will not be able to make corrections.

सीबीएसई प्रेक्टिकल : अंक अपलोड करने में गलती हुई तो नहीं कर पाएंगे सुधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
CBSE Practical: If there is a mistake in uploading the marks, you will not be able to make corrections.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सीबीएसई की प्रैक्टिकल परीक्षाओं में इस बार सख्ती रहने वाली है। वेब पोर्टल पर अंक एक बार अपलोड हो गए तो उन्हें बदला नहीं जाएगा। ऐसे में स्कूलों को सावधानी बरतनी होगी। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा-2025 को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी हैं। स्कूलों को चेतावनी दी गई है कि इस बार चार बोर्ड परीक्षाएं एक साथ होंगी। इसलिए प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट के लिए समय बेहद सीमित है, तय शेड्यूल से एक दिन भी आगे कोई छूट नहीं मिलेगी।

स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि विषयवार प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/इंटरनल असेसमेंट के अधिकतम अंक की सूची को बार-बार चेक करके ही अंक डालें। गलती हुई तो उसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल की होगी। वहीं, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे छात्रों के लिए भी बोर्ड ने कोई खास रियायत नहीं दी है। यदि प्रैक्टिकल की तारीख खेल आयोजन से मैच हो रही है तो स्कूल खुद तारीख बदल सकता है लेकिन बोर्ड के तय अंतिम शेड्यूल से एक दिन भी आगे अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


प्रैक्टिकल आंसर बुक में अब एक अतिरिक्त फीचर जोड़ा गया है, जिसमें दोनों परीक्षकों (इंटरनल और एक्सटरनल) को यह अंडरटेकिंग देना होगी कि सभी डाटा सही तरीके से अपलोड किया गया है। विदित हो कि सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल/इंटरनल असेसमेंट के लिए एक जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक अंक उसी दिन अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। मार्क्स अपलोड होने के बाद कोई सुधार नहीं होगा। रेगुलर और प्राइवेट दोनों छात्रों के लिए अलग दिशानिर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

सीबीएसई ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे सभी नए एसओपी का सख्ती से पालन करें और तय समयसीमा के भीतर असेसमेंट पूरे करें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष चार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, इसलिए समय प्रबंधन बेहद अहम होगा। - डॉ. राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed