{"_id":"65ad95e72b834a341e0443f7","slug":"cash-worth-rs-2-lakh-stolen-from-an-abandoned-house-karnal-news-c-244-1-pnp1001-12576-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सूने मकान से दो लाख रुपये की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सूने मकान से दो लाख रुपये की नकदी चोरी
विज्ञापन
पानीपत। चोरों ने विकास नगर में एक सूने के ताले तोड़कर दो लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के वक्त मकान मालिक अपने ताऊ के घर कैथल गया था। चोरों ने पीछे से वारदात को अंजाम दे दिया। पड़ोसियों ने कॉल कर मकान मालिक को घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। वो यहां पहुंचा और उसने चांदनी बाग थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विकास नगर निवासी नफीस खान ने बताया कि वो पेशे से बिल्डिंग मैकेनिक है। वो 19 जनवरी को कैथल के क्योड़क गांव में चचेरे भाई ग्यूर से मिलने के लिए गया था। 20 जनवरी को सुबह उनके पड़ोसी ने उन्हें कॉल कर बताया कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। वो सूचना मिलने के बाद अपने घर पहुंचा। यहां कमरे में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का भी ताला टूटा था। अलमारी की जांच करने पर दो लाख रुपये चोरी मिले। उसने बड़ी मेहनत से अपने वेतन से पैसे जोड़कर ये दो लाख रुपये जुटाए थे। चोरों ने उसकी सालों की कमाई पर हाथ साफ कर दिया। उसकी पुलिस से मांग है कि चोरों का पता लगाकर उन पर कार्रवाई की जाए।