{"_id":"6156249f8ebc3e62c669fdbb","slug":"cash-blown-out-of-woman-s-bag-karnal-news-knl850028113","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के बैग से नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के बैग से नकदी उड़ाई
विज्ञापन
असंध। गांव मूनक से बस में सवार होकर शहर में बेटे की शादी का सामान खरीदने आई महिला के बैग से 38 हजार रुपये और 20 ग्राम सोना चोरी हो गया। जब महिला बाजार में पहुंची तो कटा हुआ बैग देखा। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
सिमरजीत कौर निवासी गांव मूनक ने बताया कि 24 सितंबर को वह अपने बेटे की शादी का सामान खरीदने मूनक से असंध जाने वाली बस में बैठी। जब वह जींद चौक पर बस से उतरी और बाजार की तरफ जाने लगी तो अचानक ध्यान बैग पर गया तो देखा कि बैग ब्लेड से काटा गया था और उसमें रखा काले रंग का पर्स और सोना गायब था। शिकायतकर्ता ने बताया कि बस में सीसीटीवी कैमरा लगा था। उसके माध्यम से आरोपियों का पता लग सकता है। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।