फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cash and mobile snatched after beating.

Karnal News: मारपीट कर छीनी नकदी और मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Cash and mobile snatched after beating.
असंध। अरडाना गांव के पास तीन लोगों ने देर रात मोटरसाइकिल सवार युवक पर तलवार से हमलाकर दिया और मोबाइल व नकदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने केस दर्ज करवाया है। बाहरी गांव निवासी कपिल ने असंध थाना पुलिस को बताया कि वह बाईपास रोड असंध पर रेस्तरां व बैंक्वेट हाॅल बना रहा है। 15 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह अपनी बाइक पर गांव जा रहा था। साढ़े 10 बजे अरडाना के पास पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे तीन लोगों ने मोटरसाइकिल से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जैसे ही वे उसके पास आए उनमें से एक ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे वह गिर गया। इसके बाद तीनों ने लात-घुसों से उसके ऊपर हमला कर दिया। आरोपी उसका मोबाइल व पर्स छीनकर ले गए। जिसमें 8200 रुपये थे। पीड़ित ने कहा कि उक्त तीनों लोगों से उसे जान का खतरा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed