{"_id":"64541b1a0db9c8ac5e013be7","slug":"cash-and-jewelery-stolen-after-locking-the-couple-in-a-room-karnal-news-c-18-1-111296-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दंपती को कमरे में बंद कर नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दंपती को कमरे में बंद कर नकदी और आभूषण चोरी
Fri, 05 May 2023 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 05 May 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
पानपीत। भारत नगर में एक मकान में घुसे चोरों ने दंपती को कमरे में बंद कर सात हजार रुपये नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। दंपती सुबह पांच बजे उठे तो कमरे की बाहर से कुंडी लगी मिली। पड़ोसी की मदद से वे बाहर निकले और पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भारत नगर निवासी राजकुमारी ने बताया कि वह सुबह पांच बजे अपने पति मिट्ठू लाल के साथ उठीं और कमरे से बाहर निकलने का प्रयास किया तो दरवाजा बाहर से लॉक मिला। उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने कमरे का लॉक खोला। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो रसोई का ताला टूटा था। कमरे में सामान बिखरे थे। उन्होंने सामान चेक किया तो मकान से सात हजार रुपये नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी मिले। उन्होंने आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की, लेकिन सुराग नहीं मिला। संवाद