फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case against the one who stabbed mother and daughter

मां-बेटी को चाकू मारने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Case against the one who stabbed mother and daughter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बड़ागांव में शुक्रवार रात मां-बेटी पर चाकू से हमला करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी की जिस बाइक पर गैंगस्टर लॉरेंस का नाम लिखा था। उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
शुक्रवार शाम शमा अपनी मां नसीमा के साथ घर के पास बनी डेयरी से दूध लेने गई थी। इसी दौरान आरोपी अपने साथी के साथ बाइक पर आया और उसने शमा और उसकी मां नसीमा पर चाकू से वार कर दिया। मां-बेटी ने शोर मचाकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की। जब तक लोग कुछ समझ पाते दोनों आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। घायल मां-बेटी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

छह माह पहले भाभी पर चलाई थी गोली
परिजनों ने बताया कि आरोपी छोटू ने छह माह पहले अपनी ही भाभी पर देसी पिस्तौल से फायर किया था। पुलिस ने भाभी की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिससे वह अवैध हथियार लेकर आया था, उसे भी गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसी मामले में कुछ दिन पहले ही दोनों आरोपी जमानत पर आए थे। बाहर आते ही छोटू ने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ागांव में जमानत पर आए आरोपी छोटू ने चाकू से मां-बेटी पर वार किया था, मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
- कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी, कुंजपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed