फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Car overturns on national highway; two injured

Karnal News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी कार, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Car overturns on national highway; two injured
करनाल। नई अनाज मंडी और नमस्ते चौक के बीच नेशनल हाईवे-44 पर देर रात क्रेटा गाड़ी को ओवरटेक करने के प्रयास में आई-10 कार बेकाबू हो गई। कार सड़क पर कई पलटी खाती हु्ई पलट गई और क्रेटा से भी टकरा गई। हादसे में आई-10 सवार महिला और पुरुष घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों गाड़ियां पानीपत की तरफ से आ रही थीं। इसी दौरान आई-10 चालक ने आगे चल रही क्रेटा को ओवरटेक करने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आई-10 की रफ्तार तेज थी। ओवरटेक करते समय चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद कार हाईवे पर कई पलटी खाती हुई पलट गई। इस दौरान क्रेटा भी उसकी चपेट में आ गई। टक्कर से क्रेटा को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आई-10 में फंसी महिला और पुरुष को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। दुर्घटना के कारण हाईवे पर क्षतिग्रस्त कार को हटाने की जरूरत पड़ी, जिसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को सड़क से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाने के जांच अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि हादसे में आई-10 पलट गई थी। उसमें सवार महिला और पुरुष को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आई-10 की टक्कर से क्रेटा को भी नुकसान पहुंचा, लेकिन उसका चालक मौके पर नहीं रुका और वहां से चला गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त आई-10 को क्रेन की सहायता से हटवाकर चौकी में पहुंचा दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद उसके आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed