फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Car mechanic Vicky's body found in canal after three days

Karnal News: तीन दिन बाद नहर से मिला कार मैकेनिक विक्की का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Car mechanic Vicky's body found in canal after three days
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। घर से क्रिकेट खेलने जाने की बात कहकर शुक्रवार की सुबह छह बजे निकले उत्तम नगर निवासी कार मैकेनिक विक्की (25) का शव रविवार की देर रात नहर से बरामद हुआ। सोमवार को शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा। इससे पहले लगातार तीन दिन तक पुंडरक नहर पर खोज अभियान चलाया गया।

शुक्रवार को सुबह 10 बजे पुंडरक नहर किनारे युवक विक्की की बाइक, हेलमेट, पायजामा, मोबाइल और चप्पल मिली थी। विक्की के भाई संजय ने बताया कि युवक घर से सुबह छह बजे निकला था लेकिन आठ बजे तक भी नहीं लौटा तो परिवार ने कॉल किए लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। 10 बजे किसी अज्ञात ने उनके मोबाइल से कॉल उठाया और नहर किनारे बाइक खड़ी होने की जानकारी दी। वीरवार की रात को विक्की का पत्नी रितु के साथ झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर वह परेशान था।
विज्ञापन


रात को मामला शांत हो गया था और दोनों अपने कमरे में जाकर सो गए लेकिन शुक्रवार को सुबह विक्की घर से निकला और फिर लौटा नहीं। सुबह जिस समय विक्की घर से गया था, सब सोए हुए थे। बाइक बाहर निकालते समय मां से बात हुई थी। मां से उसने क्रिकेट खेलने जाने की बात कही थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




शराब पीने के कारण हुआ था झगड़ा
विक्की का गाड़ियों की रिपेयरिंग का काम था। उनके दो बच्चे थे, एक की मौत हो चुकी है, अब केवल ढाई साल का एक बेटा है। पत्नी रितू का कहना है कि विक्की वीरवार की रात को देर से और शराब पीकर घर आए थे। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। झगड़े के दौरान विक्की ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। तब उन्होंने पुलिस को कॉल किया था। थाने में जाने के बाद दोनों का मनमुटाव दूर हो गया था और घर लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed