{"_id":"68fbe841ac9607f74d0ca840","slug":"car-mechanic-missing-bike-mobile-and-clothes-found-on-canal-bank-karnal-news-c-18-knl1008-765266-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कार मैकेनिक लापता, नहर किनारे मिली बाइक, मोबाइल और कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कार मैकेनिक लापता, नहर किनारे मिली बाइक, मोबाइल और कपड़े
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। घर से क्रिकेट खेलने जाने की बात कहकर निकले उत्तम नगर निवासी कार मैकेनिक विक्की (25) की शुक्रवार को सुबह 10 बजे पुंडरक नहर किनारे बाइक, हेलमेट, पायजामा, मोबाइल और चप्पल मिली हैं। संदिग्ध हालात में लापता युवक घर से सुबह छह बजे निकला था लेकिन आठ बजे तक भी नहीं लौटा तो परिवार ने कॉल किए लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। 10 बजे किसी ने उनके मोबाइल से कॉल उठाया और नहर किनारे बाइक खड़ी होने की जानकारी दी। वीरवार की रात को विक्की का पत्नी रितु के साथ झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर वह परेशान था। सूचना मिलते ही पुलिस व गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और नहर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विक्की के भाई संजय ने बताया कि वीरवार की रात को विक्की की पत्नी रितु के साथ कहासुनी हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई कि डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने लेकर गई। वहां समझौता होने के बाद दोनों घर लौट आए। उनका कहना है कि रात को मामला शांत हो गया था और दोनों अपने कमरे में जाकर सो गए लेकिन शुक्रवार सुबह विक्की घर से निकला और फिर नहीं लौटा। सुबह जिस समय विक्की घर से गया था, सब सोए थे। बाइक बाहर निकालते समय मां से बात हुई थी। मां से उसने क्रिकेट खेलने जाने की बात कही थी।
पत्नी बोली- शराब पीने के कारण हुआ था झगड़ा
पत्नी रितु का कहना है कि विक्की वीरवार की रात को देर से और शराब पीकर घर आया था। इसी बात पर कहासुनी हो गई थी। झगड़े के दौरान विक्की ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। उन्होंने पुलिस को कॉल किया था। थाने में जाने के बाद दोनों का मनमुटाव दूर हो गया और घर लौट आए। विक्की का गाड़ियों की रिपेयरिंग का काम है। उनके दो बच्चों में से एक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विक्की के लापता होने की शिकायत मिली है। नहर किनारे उसकी बाइक और अन्य सामान मिला है, इस आधार पर नहर में जांच की जा रही है। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।
- मनोज कुमार, प्रभारी, सेक्टर-32 थाना