फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Car hit four children playing on the road, two brothers died, two serious

सड़क पर खेल रहे चार बच्चों को कार ने मारी टक्कर, दो भाइयों की मौत, दो गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
Car hit four children playing on the road, two brothers died, two serious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। गांव बीजना के समीप कार चालक ने शुक्रवार शाम ईंट भट्ठे पर कार्य करने वाले प्रवासी मजदूरों के चार बच्चों को टक्कर मार दी। जिसमें से दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई-बहन बुरी तरह घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मूनक-करनाल रोड जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार शाम सिंगला ईंट भट्ठे पर कार्य करने वाले वकील का बेटा सोहिल (7) साहिल (13) और रहीस का बेटा अन्नू (12) व तीन साल की बेटी आलिया सड़क किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान मूनक की ओर से एक डिजायर कार तेज गति से करनाल की ओर जा रही थी। जिसने खेल रहे बच्चों को कुचल दिया। जिसमें साहिल, सोहिल, अन्नू व आलिया घायल हो गए। कार चालक बच्चों को कार में रखकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले गया। जहां डॉक्टरों ने सोहिल व साहिल को मृत घोषित कर दिया। अन्नू की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। जाम की सूचना मिलने पर डीएसपी विजय देशवाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

हादसे से सहमे लोग
बीजना के पास हुए हादसे से लोग सहम गए। दो सगे भाइयों की मौत से भट्ठे पर गमगीन माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल बच्चे भी जान गंवाने वाले परिवार से ही थे। परिजनों का को रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि गांव बीजना के पास कार चालक ने चार बच्चों को टक्कर मार दी, जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हो गए हैं। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed