{"_id":"61f3093a435e1f390952cecf","slug":"car-fell-in-pond-due-to-tire-burst-youth-dies-two-saved-karnal-news-knl97203310","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से तालाब में गिरी कार, युवक की मौत, दो को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से तालाब में गिरी कार, युवक की मौत, दो को बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। टायर फटने से एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसा बुधवार की रात को हुआ। कार सवार निसिंग से गोंदर के लिए चले थे। गाेंदर गांव में पहुंचते ही कार का टायर फट गया।
पुलिस ने तालाब में डूबे युवक के शव की तलाश के लिए गोताखोर प्रगट सिंह की टीम को बुलाया। काफी मशक्कत के बाद विरेंद्र के शव को निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गाड़ी में सवार युवक राजेश के बयान पर इत्तेफाकिया घटना के तहत पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि करीब 25 वर्षीय विरेंद्र पुत्र राजबीर ट्रक चालक है। वह बुधवार रात्रि करीब पौने 11 बजे निसिंग में करियाने की दुकान चलाने वाले गांव के ही एक पड़ोसी युवक राजेश की ब्रेजा कार में बैठ गया। उसके साथ यूपी निवासी एक रिश्तेदार भी था। तीनों कार में गुल्लरपुर से औंगद गोंदर रोड से होकर गांव जा रहे थे। कार को विरेंद्र चला रहा था। गांव में पहुंचते ही अचानक कार का टायर फट गया। जिससे कार 15 फीट गहरे तालाब में जा गिरी। जब तक बाहर से कोई मदद पहुंचती। उन्होंने कार की खिड़की खोल दी जिससे कार डूब गई। निसिंग थाना प्रभारी अजायब सिंह गाड़ी लेकर तुंरत करनाल से गोताखोर की टीम के तीन सदस्य लेकर पहुंचे। उन्होंने युवक के शव को करीब साढे़ 12 बजे तलाश किया।
डूबते विरेंद्र ने फोन कर कहा- मुझे बचा लो
कार जैसे ही तालाब में डूबने लगी। तभी विरेंद्र ने अपने ताऊ के लड़के कुलदीप को फोन कर कहा कि भाई हमारी कार तालाब में डूब रही है बचा लो। कुलदीप तत्काल मौके पर भी पहुंचा। आस पड़ोस के लोगों को सूचित कर मदद मांगी। लेकिन प्रयास करने के बावजूद विरेंद्र की जान नहीं बच सकी। इस हादसे ने परिवार से जवान बेटे को छीन लिया। युवक का बड़ा भाई नरेंद्र कुमार, पिता राजबीर व माता जयवंती सदमे में हैं। युवक की कुछ दिन से ही शादी की बात चल रही थी।