फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Car crushed as soon as he got off the bus

बस से उतरते ही कार ने कुचला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 02:26 AM IST
विज्ञापन
Car crushed as soon as he got off the bus
करनाल। जीटी रोड पर बसताड़ा टोल प्लाजा के समीप एक व्यक्ति को कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गंगाना जिला सोनीपत निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि 12 फरवरी को वह ताऊ के लड़के मुकेश कुमार के साथ गोहाना से चंडीगढ़ के लिए करनाल डिपो की बस में बैठे थे। जब करीब एक बजे बस करनाल के बसताड़ा टोल पर पहुंची तो चंडीगढ़ की बस बदलने के लिए वे बस से उतरने लगे। पहले उसका भाई जैसे ही बस से उतरा तभी पानीपत की तरफ से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे मुकेश सड़क पर गिर गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed