{"_id":"62461003617aca07f71168e4","slug":"car-collided-with-three-bike-riders-one-died-karnal-news-knl10351607","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव संधीर के समीप कार ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस केस की जांच कर रही है।
गांव संधीर निवासी कपिल शर्मा ने बताया कि उसकी गांव में किराने की दुकान है। उसके भतीजे चिराग का 12वीं कक्षा का पेपर गांव भादसों के सरकारी स्कूल में था। वे भाई संजीव कुमार और अपने लड़के वंश को लेकर एक मोटरसाइकिल पर पेपर दिलाने के लिए भादसों के सरकारी स्कूल में गए थे। उसके भाई का लड़का चिराग अपने अध्यापक के साथ गाड़ी में परीक्षा केंद्र में पहुंच गया था। पेपर दिलाकर जब वह वापस घर आ रहे थे तो गांव संधीर के समीप एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में वे तीनों घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया तो वहां से उन्हें करनाल कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसके भाई संजीव की मौत हो गई।