फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Car collided with railing

हाईवे पर रेलिंग से टकराई कार

Sun, 02 Feb 2014 12:21 AM IST
करनाल
करनाल Updated Sun, 02 Feb 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
Car collided with railing
रेलवे रोड चौक पर शनिवार सुबह ओवरब्रिज पर एक कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार रेलिंग से जा टकराई। हादसे में ड्राइवर कार में बुरी तरह फंस गया। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को हटवाकर यातायात चालू करवाया। जानकारी के अनुसार, मलिकपुर निवासी साहब सिंह मान अपने गांव से करनाल की ओर जा रहा था। रेलवे रोड चौक पर कार के आगे अचानक कुत्ता आ गया, जिसे बचाते कार का संतुलन बिगड़ गया और रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ग्रील टूट कर नीचे जा गिरी।
विज्ञापन


हादसा होने के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शी राजेंद्र सिंह, अमित काजल, अमरजीत सिंह, मोहन लाल ने कहा कि ग्रील की वजह से एक बहुत बड़ा हादसा होते होते बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज पर लगी रेलिंग काफी मजबूत नहीं है, क्याेंकि कार की टक्कर से वह नीचे जा गिरी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ओवरब्रिज पर मजबूत रेलिंग लगाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed