फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Car collided with container, driver killed, three injured

कंटेनर से टकराई कार, चालक की मौत, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Car collided with container, driver killed, three injured
घरौंडा। ओवरब्रिज पर नई अनाज मंडी के सामने बुधवार शाम लगभग पांच बजे एक कार कंटेनर को ओवरटेक करते समय टकरा गई। जिसमें कार चालक की मौत हो गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक को कार से बाहर निकाला और शव पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार शाम एक इंडिवर कार पानीपत से करनाल की तरफ जा रही थी। गाड़ी में महिला सहित तीन लोग सवार थे। कार जैसे ही ओवरब्रिज पर नई अनाज मंडी के सामने पहुंची कंटेनर को ओवरटेक करते समय कार कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का ड्राइवर उसमें फंस गया और पुलिस व राहगीरों ने एक घंटे के बाद उसे बाहर निकाला। जिससे पानीपत निवासी चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। घायल लोगों को उपचार के लिए करनाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दुर्घनाग्रस्त वाहन हाईवे से हटवाया।
विज्ञापन

घरौंडा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि हादसे में कार चालक की मौत हो गई। गाड़ी में एक महिला सहित चार लोग सवार थे। तीन अन्य अज्ञात लोग भी घायल हुए हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed