फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Car carrying 5 friends heading to a dhaba for a meal overturns; one dead.

Karnal News: ढाबे पर खाना खाने के लिए जा रहे 5 दोस्तों की कार पलटी, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Car carrying 5 friends heading to a dhaba for a meal overturns; one dead.
दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। रविवार देर रात खाना खाने निकले पांच दोस्तों की कार पश्चिमी यमुना नहर पुल के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वार्ड-9 निवासी 28 वर्षीय करण मेहता की मौत हो गई। प्रिंस छाबड़ा, प्रिंस, युवराज और विशाल घायल हैं।
इंद्री थाना प्रभारी धर्मबीर के अनुसार, घायलों से बातचीत के आधार पर पता चला कि तीनों खाना खाने के लिए निकले थे। पहले नौरता गांव के पास स्थित महादेव ढाबे पर पहुंचे। ढाबा बंद था। ऐसे में सभी लाडवा रोड स्थित कंबोज ढाबे की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पश्चिमी यमुना नहर पुल पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे के बाद विशाल किसी तरह क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकला। अन्य साथियों को भी बाहर निकालने में मदद की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। करण मेहता की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रिंस छाबड़ा और युवराज का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। विशाल और प्रिंस को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। करण के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed