{"_id":"363c2d57fd1c7e45c595f2fdfbb9d9f0","slug":"cantor-crashed-the-bike-three-wheeler-crushed-the-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर से बाइक टकराई, थ्री व्हीलर ने छात्र को कुचला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर से बाइक टकराई, थ्री व्हीलर ने छात्र को कुचला
करनाल
Updated Sat, 15 Mar 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रंबा के समीप कैंटर की टक्कर से बाइक सवार चार छात्र सड़क पर गिर
विज्ञापन
पडे़। पीछे से आ रहे एक थ्री व्हीलर से तीन छात्रों को कुचल दिया। एक छात्र
की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन छात्र घायल हो गए।
छात्रों की हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्र दसवीं की परीक्षा देकर बाइक से गांव की ओर लौट रहे थे। गांव समौरा निवासी चार छात्र बाइक पर से गांव संघोहा में परीक्षा देने के बाद गांव की ओर लौट रहे थे। जैसे ही छात्र गांव रंबा के समीप पहुंचे तो एक कैंटर से बाइक की टक्कर हो गई। सभी छात्र उछल कर सड़क पर जा गिरे।
पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार थ्री व्हीलर ने चार छात्रों को कुचल दिया। थ्री व्हीलर से कुचला जाने से एक छात्र 15 वर्षीय राजेश पुत्र कर्ण सिंह की मौका पर मौत हो गई, जबकि अमित और रिषीपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत भी नाजुक बनी है।
चौथे छात्र गुलशन को ट्रामा सेंटर में उपचार दिलाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ओवर राइडिंग बनी मौत की वजह
गांव रंबा निवासी चार छात्रों की दुर्घटना की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। छात्रों के परिजन विलाप करने लगे। एक छात्र की मौत से गांव में मातम छा गया। दुर्घटना की वजह ओवर राइडिंग रही। चाराें छात्र एक ही बाइक से पर सवार होकर संघोहा से समोरा लौट रहे थे।