फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Candidates were sitting in the darkness and stuffiness of the examination centers, windows were opened for light.

Karnal News: परीक्षा केंद्रों में घुटन और अंधेरे में बैठे थे परीक्षार्थी, रोशनी की...खिड़कियां खुलवाईं

Thu, 26 Feb 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 26 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Candidates were sitting in the darkness and stuffiness of the examination centers, windows were opened for light.
बलदेव जन सेवा दल स्कूल सेक्टर 13 से परीक्षा देकर बाहर आते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा बुधवार को शुरू हो गई। पहले दिन अंग्रेजी का प्रश्नपत्र था। तीन परीक्षा केंद्रों का एसडीएम ने निरीक्षण किया। कुंजपुरा, बड़ागांव और घीड़ में बने परीक्षा केंद्र के कमरों में कहीं रोशनी की उचित व्यवस्था नहीं थी तो कहीं खिड़कियां तक बंद कर रखी थीं। इसे कमरों में घुटन हो रही थी। एसडीएम ने रोशनी की व्यवस्था कराई। खिड़कियां खुलवाईं। विद्यार्थियों के अनुसार पेपर आसान रहा। पाठ्यक्रम पर आधारित था। रीडिंग पैसेज स्पष्ट और समझने योग्य था, जिससे प्रश्नों के उत्तर आसानी से लिखे जा सके।
जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर 14,333 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। एसडीएम प्रदीप कुमार ने स्कूलों का निरीक्षण किया। उड़नदस्ते में सुरेश सैनी, ममता और क्षमा भी शामिल रहीं।
विज्ञापन


- आसान था रीडिंग सेक्शन
गुरु नानक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा तनिष्का ने बताया कि रीडिंग सेक्शन उसके लिए सबसे आसान रहा।
- लेखन खंड बहुत सरल
छात्रा वाणी ने कहा कि लेखन खंड बहुत सरल था। लेटर का विषय परिचित था और आर्टिकल भी उसी प्रकार का आया।
- कोई प्रश्न नहीं छूटा
छात्रा वंदना के अनुसार पेपर संतुलित था। साहित्य खंड में लंबे उत्तर वाले प्रश्न किताब के मुख्य अध्यायों से आए। कोई प्रश्न नहीं छूटा।
साहित्य के प्रश्न स्पष्ट
छात्रा तनिशा ने बताया कि उसे शुरुआत में थोड़ा तनाव था, लेकिन पेपर देखकर आत्मविश्वास बढ़ गया। रीडिंग और साहित्य दोनों ही हिस्से स्पष्ट थे।
समय से पहले कर लिया
छात्रा सीमा ने कहा कि पेपर उन विद्यार्थियों के लिए स्कोरिंग रहा, जिन्होंने नियमित पढ़ाई की है। पूरा पेपर निर्धारितसमय से पहले ही पूरा कर लिया।

वर्जन -
सभी 77 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नकल का कोई भी मामला सामने नहीं आया। कोई भी विद्यार्थी गैरहाजिर नहीं रहा। - अशोक कुमार, परीक्षा अधीक्षक, हरियाणा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed