{"_id":"694072960ced10d70907183c","slug":"cama-warriors-secured-first-place-in-the-cricket-tournament-karnal-news-c-18-knl1018-801979-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: क्रिकेट टूर्नामेंट में कैमा वॉरियर्स ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: क्रिकेट टूर्नामेंट में कैमा वॉरियर्स ने पाया पहला स्थान
Tue, 16 Dec 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
.विजेता टीम को ट्रॉफी देते मुख्यअतिथि। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एग्रीकल्चर इम्प्लीमेंट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से सोमवार को बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन अमराव स्पोर्ट्स अकादमी में किया गया। प्रतियोगिता में कैमा चैलेंजर्स, कैमा वॉरियर्स, कैमा हिट्स और कैमा स्टीलर्स टीमों ने हिस्सा लिया। कैमा वॉरियर्स की टीम प्रथम स्थान पर रही।
कैमा हिटर्स की टीम ने दूसरा और कैमा चैलेंजर्स की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि सोम सचदेवा, वरिंद्र कटारिया और राजेश भारद्वाज ने खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र ढल्ल विशेष रूप से मौजूद रहे। अंपायर की भूमिका राहुल चांदना व दिनेश सचदेवा ने अदा की। अनीता गाबा ने कमेंट्री की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र ढल्ल ने कहा कि बॉक्स क्रिकेट एक छोटा, तेज और संशोधित रूप जिसे सीमित जगह में खेला जाता है, जिसमें एक टीम में छह-सात खिलाड़ी होते हैं। छोटे ओवर होते हैं और दीवारों या जाली से लगने पर भी रन मिलते हैं, जो इसे शहरी और व्यस्त जीवनशैली के लिए एक लोकप्रिय और आसान विकल्प बनाता है। इस मौके पर रणधीर सैनी, अमन सिंह, अक्षय कटारिया, सौरभ डावर, साहिल डावर, समर्थ सिंह, दीपक सचदेवा, साहिल अग्रवाल, मौर्या तलूजा, अमित चावला, अंकित चावला मौजूद रहे।