फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Called the elderly, then returned to tell the age more

बुजुर्गों को फोन कर बुलाया, फिर उम्र ज्यादा बता लौटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Called the elderly, then returned to tell the age more
नरेंद्र शर्मा
विज्ञापन

करनाल। करनाल खंड के डीएवी स्कूल में लगा अंत्योदय ग्रामोदय मेला लोगों के लिए समस्या बन गया। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही की वजह से खासकर बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों द्वारा दो दिन पहले फोन कर बुजुर्ग महिलाओं को मेले में बुलाया गया लेकिन उम्र ज्यादा होने की बात कह कर उन्हें लौटा दिया गया।
वहीं कुछ लोगों के नाम लाभार्थियों की सूची में ही नहीं मिले। बुजुर्ग महिला संतोष, वीना, कमलेश, बिमला ने बताया कि वह किराया लगाकर दूर से यहां आईं हैं, जब सूची में नाम देखकर मेले में बुलाया गया था तो उम्र सही थी और अब उम्र ज्यादा कैसे हो गई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन

निर्मल कुटिया ने दिया खाना
प्रशासन की ओर से लोगों को मेले में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन मेले में खाने की व्यवस्था प्रशासन के बजाय निर्मल कुटिया की तरफ से की गई। निर्मल कुटिया से लंगर न आता तो लोगों को पूरे दिन भूखा रहना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन आने पर एक दिन की दिहाड़ी छोड़कर मेले में आया था लेकिन अब यहां कंप्यूटर में नाम नहीं है कहा जा रहा।
- विकास
मेरी बुजुर्ग माता के नाम से 11 तारीख को फोन आया था लेकिन यहां आने पर तो नाम ही नहीं मिल रहा।
- गीता
चलने में असमर्थ हूं लेकिन लाभ मिलेगा कह कर बुलाया गया था लेकिन अब नाम नहीं मिलने की बात कही जा रही है।
- चलती देवी
वर्जन
जो भी परेशानियां लोगों को हुई हैं उन्हें नोट कर लिया है। जिन पर काम करते हुए लोगों को दोबारा परेशानी नहीं होने दी जाएगी। खाने की व्यवस्था नोडल आफिसर की ओर से की गई थी, वही इस बारे में कुछ बता सकते हैं।
योगेश कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त
----------
अंत्योदय मेले गरीबों के उत्थान के लिए की एक अद्वितीय पहल: देवेंद्र सिंह
डीएवी स्कूल में आयोजित मेले का अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने किया अवलोकन, मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के मिशन निदेशक मनदीप बराड़ भी निरीक्षण को पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा सरकार की ओर से अंत्योदय मेले गरीबों के उत्थान के लिए एक अद्वितीय पहल है, जिससे एक लाख से कम आय के परिवारों की आय को बढ़ाकर मुख्यधारा में शामिल किया जा सके। यह शब्द सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने डीएवी स्कूल में करनाल खंड के अंत्योदय मेले में अवलोकन के दौरान कहे। साथ में मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के मिशन निदेशक मनदीप बराड़ भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि मेले में 18 विभागों की स्टाल लगाई गई है। जिनमें 50 से अधिक स्कीमों के तहत लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने का उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल की योजना का लाभ गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचाएं। वहीं, अतिरिक्त उपायुक्त योगेश ने मेले का अवलोकन किया और अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का तुरंत निदान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम गौरव कुमार, नगराधीश अभय सिंह जांगड़ा, योगेंद्र राणा, बृज गुप्ता, कृष्ण कुमार आर्य, सत्यवान ढिलौड़, कंचनलता, डा. धर्मेंद्र, कुलबीर मलिक मौजूद रहे।

बॉक्स
200 लोगों का हुआ टीकाकरण
इस दौरान मेले में कोरोना टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी जिसमें लगभग 200 लोगों ने टीकाकरण करवाया। लोगों की सुविधा के लिए 10 हैल्प डेस्क की भी व्यवस्था थी। इस दौरान पशु पालन विभाग की स्टॉल पर अधिक भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed