फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Caesarean delivery can be done in civil hospital, got MD

नागरिक अस्पताल में हो सकेगी सिजेरियन डिलीवरी, मिली एमडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Caesarean delivery can be done in civil hospital, got MD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 847 डॉक्टरों की तैनाती संबंधी सूची जारी की है। इस सूची में करनाल जिले को 87 नए डॉक्टर मिले हैं। जो कि अलग-अलग अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी में तैनात होकर लोगों का उपचार कराने में मददगार साबित होंगे। इन 87 डॉक्टरों में से जिले को पांच विशेषज्ञ भी मिले हैं। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर हो सकेंगी। इसमें एक गायनी की एमडी डॉक्टर मिली हैं। जिससे सिविल अस्पताल में पिछले चार माह से ठप पड़ी सिजेरियन डिलीवरी को सहारा मिल सकेगा। इससे पहले डेपूटेशन पर डॉक्टरों को बुलाकर लेबर वार्ड में स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही थीं। इससे अब जिला नागरिक अस्पताल को छुटकारा मिल जाएगा।
ये मिले विशेषज्ञ
डॉक्टर विशेषज्ञ
डॉ. शिमांकू एमडी गायनी
डॉ. आस्था गुप्ता एमडी टीबी
डॉ. पूजा पूरी एमडी स्कीन
डॉ. विकास वर्मा एमडी रेडियोग्राफर
डॉ. मनोज एमडी एनेस्थिसियां
किस अस्पताल को कितने डॉक्टर मिले
अस्पताल डॉक्टर
सिविल अस्पताल 18
नीलोखेड़ी 21
असंध 24
घरौंडा 02
तरावड़ी 03
निगदू 05
पाढ़ा 02
कुंजपुरा 03
संभाली 03
बल्ला 02
इंद्री 03
गुढ़ा 01
कुल 87
स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर में 847 डॉक्टरों की सूची जारी की है। इनमें करनाल को 87 डॉक्टर मिले हैं। वहीं पांच एमडी विशेषज्ञ भी मिले हैं। जिला नागरिक अस्पताल को गायनी की एमडी मिल चुकी है। इससे गर्भवतियों के सिजेरियन ऑपरेशन हो सकेंगे।
विज्ञापन

- डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, करनाल
जिला नागरिक अस्पताल में आने वाली गर्भवतियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। अब गर्भवतियों की सिजेरियन डिलीवरी हो सकेंगी। इसमें रेफर केसों में भारी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. पीयूष शर्मा, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed