फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   By-election: CM Nayab Saini became MLA with 27.36 percent votes.

उपचुनाव : 27.36 फीसदी मतों से विधायक बने सीएम नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
By-election: CM Nayab Saini became MLA with 27.36 percent votes.
- मनोहर लाल की जीत के रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए मुख्यमंत्री, भाजपा के नायब सैनी को 94714 और कांग्रेस के तरलोचन सिंह को 53231 वोट मिले
विज्ञापन


- सभी 17 चरणों में 41483 वोट रहे जीत का अंतर, प्रत्येक राउंड में भाजपा को मिली बढ़त



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। विधानसभा सीट करनाल के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं सीएम नायब सैनी जीत दर्ज करके विधायक बन गए हैं। उन्हें उपचुनाव में 27.36 प्रतिशत वोट मिले। कुल 17 चरणों में मतगणना हुई, प्रत्येक चरण में नायब सैनी कांग्रेस के तरलोचन सिंह से आगे रहे। हालांकि कुल नौ उम्मीदवारों में तरलोचन सिंह ने ही उन्हें टक्कर दी।

नायब सैनी करनाल सीट से 17 चरणों की मतगणना में 41483 वोटों से आगे रहे, उन्हें कुल 94714 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के तरलोचन सिंह को 53231 वोट मिले। विधायक बने सीएम नायब सैनी ने जीत तो अच्छे अंतर से दर्ज की लेकिन वे पिछले दो विधानसभा चुनावों में विजेता रहे पूर्व सीएम मनोहर लाल की जीत के रिकाॅर्ड को नहीं तोड़ पाए। मनोहर लाल करनाल से दो बार विधायक रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व सीएम मनोहर लाल 2014 के विधान सभा चुनाव में 63775 वोट और 2019 में 48188 वोटों से जीते थे। करनाल विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नौ प्रत्याशियों में जजपा के राजेंद्र को 1072 वोट मिले। जबकि नोटा यहां इनसे भी ज्यादा 1106 वोट ले गया। पिछली बार भी करनाल में कांग्रेस की ओर से तरलोचन सिंह प्रत्याशी थे। उन्हें तब 34718 वोट मिले थे। इस बार उनके वोटों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed