फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Businessmen will now play the first innings of politics

कारोबारी खेलेंगे अब सियासत की पहली पारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Businessmen will now play the first innings of politics
देव शर्मा
विज्ञापन

करनाल। जिले की नवनिर्वाचित शहरी सरकार के नए अध्यक्ष अब सियासत की नई पारी खेलने को तैयार हैं। भले ही चार में से दो अध्यक्षों का घराना सियासी रहा हो, लेकिन उन्होंने कभी सक्रिय राजनीति में भाग नहीं लिया। जबकि दो अध्यक्ष ऐसे हैं, जिनका राजनीति से वास्ता नहीं रहा। असंध के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लकड़ी का कारोबार करते हैं। वे नए भवनों में खिड़की दरवाजे लगवाते हैं। तीन अन्य अध्यक्ष आढ़ती और पेट्रोल पंप मालिक हैं। उनकी लोकप्रियता तो जनादेश से साबित हो चुकी है, लेकिन नगरीय राजनीति की पहली पारी कितनी सफल रहेगी, ये आने वाला समय बताएगा।
असंध के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश कटारिया भले ही कांग्रेस के पूर्व विधायक जिलेराम शर्मा से प्रभावित हैं, लेकिन उनका सीधे तौर पर राजनीति से सरोकार नहीं रहा है। उनकी असंध में दुकान है, वह लकड़ी की खिड़की और दरवाजे बनाने और उन्हें भवनों में लगवाने का काम करते हैं। पहली बार उन्होंने चुनाव लड़ा और जनता ने उन्हें अपना चेयरमैन चुन लिया है।
विज्ञापन

निसिंग के अध्यक्ष रोमी सिंगला का भी सीधे तौर पर राजनीति से कोई सरोकार नहीं रहा है। हालांकि वे निसिंग क्षेत्र के बड़े व्यापारी हैं और राइस मिल चलाते हैं। चुनाव के दौरान उन्हें नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर का साथ मिला। इसके बाद अब वह राजनीति की नई पारी खेलने को तैयार है। वह सत्तारूढ़ पार्टी के साथ जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरावड़ी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीरेंद्र बंसल खुद किसी पार्टी के पदाधिकारी नहीं रहे, लेकिन उनके पिता सेवाराम आरएसएस के प्रचारक रहे हैं। उनका कई बड़े भाजपा नेताओं से संबंध रहा है। उनके ससुर ओमप्रकाश गर्ग कुरुक्षेत्र से कांग्रेस विधायक रहे हैं। वीरेेंद्र नगरपालिका के अध्यक्ष और पार्षद भी रह चुके हैं।
घरौंडा से नवनिर्वाचित अध्यक्ष हैपी लक गुप्ता कंबल की फैक्टरी, पेट्रोल पंप मालिक होने के साथ आढ़ती भी हैं। इनका घराना राजनीति से जुड़ा रहा है। उनके दादा दो बार विधायक रहे तो पिता लाला सोहन लाल गुप्ता कांग्रेस में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। इस बार भाजपा ने उन्हें अपने सिंबल पर चुनाव मैदान में उतारा था। बतौर भाजपाई अध्यक्ष उनकी नई पारी शुरू हो रही है।
सीएम से मिले नवनिर्वाचित चेयरमैन
करनाल। घरौंडा नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष हैपी लक गुप्ता सहित प्रदेशभर में नगर निकाय का चुनाव जीते भाजपाई अध्यक्षों ने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। हैपी लक गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों को संदेश दिया है कि वे निष्पक्षता और ईमानदारी से कार्य करें।

इधर, निसिंग के निर्दलीय अध्यक्ष रोमी सिंगला ने भी शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। रोमी सिंगला ने बताया कि विधायक धर्मपाल गोंदर के साथ ही वह मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। जैसी स्थिति बनेगी, वैसा करेंगे, लेकिन वह सत्ता के साथ ही रहकर अपने क्षेत्र का विकास करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed