फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   bus will run every falf an hour

कुछ इलाकों में अब हर आधे घंटे बाद चलेगी बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
bus will run every falf an hour
करनाल डिपो के पुराना बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। इसके मद्देनजर डिपो ने अब 46 बसें विभिन्न मार्गों पर चालू कर दी हैं। प्रत्येक बस में 30 तक ही यात्री यात्रा कर सकते हैं। जबकि रोडवेज कर्मचारी एक बस के लिए 25 यात्रियों की ही बुकिंग कर रहे हैं ताकि सोशल डिस्टेंसिंग कायम रहे। कुछ मार्गों पर हर आधे घंटे बाद बस चालू कर दी है। करनाल से पानीपत, कैथल, ढांड, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, गढ़ीबीरबल, व असंध मार्ग पर रोडवेज बस चलाई जा रही है। पानीपत, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर व अंबाला के लिए सवारियां उपलब्ध होने पर हर आधे घंटे में बस भेजने का इंतजाम किया गया है। स्टेशन अधीक्षक साहब सिंह ने कहा कि एक बस में केवल 30 सवारियां ही अलाउड हैं। यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी है। इससे अधिक सवारी नहीं बैठा सकते। बसों की संख्या में वृद्धि कर दी है ताकि यात्रियों को नियमित रूप से बस मिलती रहे।
विज्ञापन

पर्याप्त सवारी होने पर ही चलतीं हैं समिति की बसें
निजी परिवहन समिति की कुछ बसों में कई बार निर्धारित संख्या 30 से अधिक सवारियां देखी गई। जब तक बस में पर्याप्त सवारी नहीं होती तब तक इनके चालक बस स्टार्ट नहीं करते। असंध व पुुंडरी मार्ग पर बसों में यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग तक नहीं देखी गई। बसों का संचालन भी जरूरी है वहीं सावधानी और नियमों का पालन भी हो। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक साहब सिंह का कहना है कि निजी परिवहन समिति के बस चालकों को कई बार कह दिया है कि निर्धारित सवारियां ही रखें। मामले में आरटीए ही कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed