फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bus service increased on Haridwar route, three buses will make additional trips

Karnal News: हरिद्वार रूट पर बढ़ी बस सेवा, तीन बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Bus service increased on Haridwar route, three buses will make additional trips
- शिवरात्रि के लिए विभाग ने बढ़ाई सुविधा, सुबह से दोपहर तक हर एक घंटे बाद मिलेगी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शिवरात्रि पर हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को अब करनाल बस स्टैंड से हरिद्वार जाने के लिए बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सुबह से दोपहर तक हर एक घंटे बाद हरिद्वार के लिए सीधी बस मिलेगी। यदि जरूरत पड़ी तो दोपहर बाद भी बस चलाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने तीन बसों को आरक्षित किया है।

रोडवेज डिपो ने शिवभक्तों की सुविधा के लिए हरिद्वार के लिए बस सेवा विस्तार की योजना बनाई है। वर्तमान में इस मार्ग पर सात बसें चल रही हैं, इनमें से पांच बसें सीधे हरिद्वार और दो देहरादून तक व एक कोटद्वार तक जाती है। अब इससे अलग हरिद्वार जाने के लिए तीन बसों को रिजर्व किया गया है। ऐसे में शिवरात्रि तक इन बसों की संख्या और बढ़ जाएगी। करनाल डिपो से चलने वाली इन बसों से इंद्री और यमुनानगर के यात्रियों को भी फायदा होगा। बसें दोनों जगह से होकर जाएंगी। वहीं हरिद्वार से वापसी में भी बस इन दोनों जगह के बस स्टैंड पर रुकेगी। करनाल से इंद्री 25 किलोमीटर दूर है। ऐसे में इंद्री के यात्रियों को हरिद्वार के लिए बस पकड़ने को करनाल आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


हरिद्वार जाने के लिए शिवरात्रि पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा रहती है। करनाल और आस-पास के जिलों से कई श्रद्धालु कांवड़ लेने के लिए जाते हैं। पैदल कांवड़ लाने वाले ज्यादातर श्रद्धालु बस से ही हरिद्वार जाते हैं। इन दिनों कांवड़ लेने के लिए यात्रियों का जाना शुरू हो गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन वापस लाएगी बस
खास बात यह भी है कि करनाल डिपो की तीन बसें हरिद्वार के बस स्टैंड पर नाइट स्टे करती है। यानी गंगा स्नान के बाद अगले दिन यात्री उसी बस में करनाल वापस भी आ सकते हैं। सुबह 6.20 से लेकर दोपहर 3.20 बजे तक हरिद्वार के लिए पुराने बस अड्डे से बस चलाने का समय निर्धारित है। इनमें एक बस देहरादून तक जाएगी। वहां से हरिद्वार के लिए दूसरी बस लेनी पड़ेगी। जबकि साढ़े 5 बजे वाली बस हरिद्वार में रुकेगी, यह आगे 85 किलोमीटर दूर कोटद्वार तक जाती है।


करनाल से यह रहेगा समय
- सुबह 5.30 बजे कोटद्वार तक (वाया- सहारनपुर, हरिद्वार, नजीबाबाद )

- सुबह 06.20 बजे हरिद्वार तक

- सुबह 07.20 बजे देहरादून तक

- सुबह 08.20 बजे हरिद्वार तक

- सुबह 10.20 बजे हरिद्वार तक

- दोपहर 02.20 बजे हरिद्वार तक

- दोपहर 03.20 बजे हरिद्वार तक

करनाल के लिए वापसी का समय
- सुबह 05.45 बजे हरिद्वार से (नाइट स्टे)

- सुबह 06.40 बजे हरिद्वार से (नाइट स्टे)

- सुबह 07.40 बजे हरिद्वार से (नाइट स्टे)

- सुबह 11.30 बजे हरिद्वार से

- दोपहर 01.00 बजे देहरादून से

- दोपहर 13.30 बजे हरिद्वार से

करनाल से हरिद्वार 188 किलोमीटर दूर है। 285 रुपये एक तरफ का किराया है। शिव भक्त अपनी सुविधा अनुसार आसानी से सफर तय कर सकेंगे। उनकी सुविधा और आस्था को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार के लिए बस सुविधा बढ़ा रहे हैं।
- कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक, करनाल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed