फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bus hits divider, 50 passengers breathless

Karnal News: डिवाइडर पर चढ़ी बस, 50 यात्रियों की अटकी सांसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Bus hits divider, 50 passengers breathless
डिवाइडर पर चढ़ी बस, 50 यात्रियों की अटकी सांसें
कोहंड बस अडडे के सामने ओवरब्रिज पर ट्रक चालक के मारा कट, चालक की सूझबूझ से बचा हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा (करनाल)। कोहंड बस अड्डे के सामने ओवरब्रिज पर ट्रक के अचानक कट मारने से पीछे से आ रही राजस्थान डिपो की बस डिवाइडर पर चढ़ गई। बस चालक द्वारा अचानक ब्रेक मार देने से बड़ा हादसा बच गया। घटना के समय बस के अंदर करीब 50 सवारियां मौजूद थीं। गनीमत रही कि बस डिवाइडर से दूसरी तरफ नहीं पहुंची अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
बस परिचालक शाकिर अहमद ने बताया कि राजस्थान परिवहन डिपो की बस सवारियों को लेकर चंडीगढ़ से कोटा की तरफ जा रही थी और जैसे ही वह कोहंड गांव के समीप ओवर ब्रिज पर पहुंची आगे से चल रहे एक डाक पार्सल के ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाते हुए ट्रक को कट मार दिया जिससे ट्रक के पीछे चली आ रही बस का संतुलन बिगड़ गया और ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। बस के डिवाइडर पर चढ़ते ही अंदर बैठीं सवारियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। बस चालक द्वारा अचानक ब्रेक मार देने से बस डिवाइडर के ऊपर ही रुक गई और यातायात जाम हो गया।
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि बस चालक ने समझदारी का परिचय देते हुए बस को डिवाइडर पर चढ़ाकर रोक दिया। अगर बस डिवाइडर के दूसरी तरफ चली जाती तो सामने से आ रहे वाहनों में टकरा जाती और बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। और वाहनों को सर्विस रोड से डायवर्ट कर दिया। क्रेन के माध्यम से बस को डिवाइडर से नीचे उतारते हुए यातायात को सुचारु किया। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी राजवीर ने बताया कि कोहंड के समीप ओवर ब्रिज पर बस के साथ दुर्घटना होने की सूचना मिली थी मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed