फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bus damaged Mahatma Phule Chowk before installation of statue

Karnal News: प्रतिमा लगने से पहले बस ने क्षतिग्रस्त किया महात्मा फुले चौक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Bus damaged Mahatma Phule Chowk before installation of statue
प्रतिमा लगने से पहले बस ने क्षतिग्रस्त किया महात्मा फुले चौक
विज्ञापन


- लोगों का आरोप है कि प्रतिमा प्लेटफार्म बनाने में हुआ घटिया सामग्री का प्रयोग

माई सिटी रिपोट्रर

करनाल। हांसी चौक के पास महात्मा ज्योति बा फुले चौक पर प्रस्तावित प्रतिमा स्थली के निर्माण को एक रोडवेज की बस ने टककर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत यहां पर महात्मा फुले की प्रतिमा लगना थी। यहां पर प्रतिमा लगाने की मांग करने वालों का आरोप है कि प्रशासन और नगर निगम ने चौक पर प्रतिमा का प्लेटफार्म बनाने में घटिया सामग्री का उपयोग किया हैं।


पिछले काफी समय से करनाल में सैनी समाज के साथ पिछड़ा वर्ग एवं सर्व समाज के लोग हांसी चौक पर प्रतिमा लगाने की मांग कर रहे थे। यहां पर पहले चौक भी बनाया गया लेकिन पहले भी एक ट्रक ने इस चौक में टक्कर मार दी। इसके बाद नगरनिगम और स्मार्ट सिटी परियोजना के अफसरों ने प्रतिमा स्थली पर प्लेटफार्म तो बना दिया लेकिन प्रतिमा को नहीं लगाया। खाली प्रतिमा स्थल लंबे समय से महात्मा फुले की प्रतिमा का इंतजार कर रहा था। अब समाज की ओर प्रतिमा का निर्माण करवाया जा रहा था। कुछ दिन पहले तेज गति से आ रही बस ने प्रतिमा स्थली को तोड़ दिया। राष्ट्रीय सैनी सभा के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष रमेश ने आरोप लगाया कि इस प्लेटफार्म को बनाने में सरकारी अफसरों ने घोटाला किया है। इसमें घटिया सामग्री का उपयोग किया हैं। घटिया सामग्री का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed