{"_id":"6349d431b9fde00fcb3cf060","slug":"bulldozers-run-at-drug-dealer-s-service-station-and-two-shops-karnal-news-knl124499716","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा कारोबारी के सर्विस स्टेशन व दो दुकानों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा कारोबारी के सर्विस स्टेशन व दो दुकानों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
राम नगर में दुकानों को तोड़ती जेसीबी
करनाल। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देश पर शुक्रवार को शहर में एक बार फिर नशा कारोबारी की दुकानों पर बुलडोजर चला। डीटीपी आरएस बाठ और सीआईए-02 प्रभारी मोहन लाल की अगुवाई में प्रेम नगर में दो दुकानें और एक सर्विस स्टेशन को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया गया। इससे पहले भी इसी नशा कारोबारी की सैदपुरा में पांच दुकानों को ध्वस्त किया जा चुका है।
हरियाणा सरकार के आदेश पर आपराधिक छवि वाले लोगों के अनाधिकृत कब्जों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को शहर के राम नगर इलाके में कार्रवाई की गई है। नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिसे निगम प्रशासन ने गंभीरता से लिया और संबंधित व्यक्ति को अवैध निर्माण हटाने के बारे में नोटिस जारी किए गए। नोटिस का अनुपालन न होने पर अनाधिकृत निर्माण को गिराने के निर्देश दिए गए। इस कार्रवाई में उप निगमायुक्त अरुण भार्गव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। डीटीपी आरएस बाठ और उनकी टीम मौके पर पूरे दल-बल के साथ पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
डीटीपी आरएस बाठ ने बताया कि प्रेम नगर निवासी गुलजार, जो नशे का कारोबारी बताया जा रहा है। उसने काली कमाई से प्रेम नगर में ही करीब 150 वर्ग गज क्षेत्र में अवैध रूप से दो दुकानें और सर्विस स्टेशन का निर्माण किया था। यह मामला जैसे ही नगर निगम के संज्ञान में आया तो अवैध निर्माण करने वाले व्यक्ति को कई नोटिस दिए गए, जिसका पालन नहीं करने पर नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 250, 254, 261, 262 व 263 के तहत जेसीबी की मदद से दो दुकानें व एक सर्विस स्टेशन को ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पिछले महीने भी इसी व्यक्ति की संपत्ति पर कार्रवाई करते हुए सैदपुरा स्थित पांच दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
--
-शहर में चल रहे अनाधिकृत निर्माण, खासकर नशा कारोबारियों और भू-माफियाओं पर नगर निगम नजर रख रहा है। इसके अलावा जिन मामलों में नागरिकों की शिकायतें प्राप्त होंगी, उन पर भी अवश्य कार्रवाई होगी। कोई भी व्यक्ति शहर में नगर निगम की बिना अनुमति किसी तरह का अवैध निर्माण न करे, यह नियमों के खिलाफ है।
- अजय सिंह तोमर, निगमायुक्त करनाल।
--
जेसीबी का पंजा लगने से सीआईए-02 प्रभारी गंभीर रूप से घायल
रामनगर में नशा कारोबारी की दुकानों में तोड़फोड़ के दौरान सीआईए-02 के प्रभारी मोहन लाल घायल हो गए। विदित हो कि जिस समय जेसीबी दुकानों में तोड़फोड़ कर रही थी, उसी दौरान मौके पर मौजूद सीआईए प्रभारी मोहन लाल को आगे से निकलना पड़ा। जेसीबी चालक ने भी ध्यान नहीं दिया और उसका पंजा मोहन लाल के सिर पर लग गया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। आनन फानन में उन्हें निजी चिकित्सालय ले जाया गया। उनके सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, हालांकि चिकित्सकों की ओर से फिलहाल हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।