{"_id":"6414d80a9f455ad8cb0a7626","slug":"brothers-murder-karnal-news-c-18-knl1031-62689-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भाई की हत्या के बाद व्यक्ति को मिल रही फोन पर धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भाई की हत्या के बाद व्यक्ति को मिल रही फोन पर धमकी
Sat, 18 Mar 2023 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 18 Mar 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
करनाल। डेढ़ साल पहले हुई हत्या के आरोपियों को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है। अब आरोपी मृतक के भाई को कॉल कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। धमकी से पीड़ित के परिवार में डर का माहौल बना हुआ है।
राजीवपुरम के गली नंबर-5 निवासी अनिल सैनी ने बताया कि कुछ समय से अज्ञात व्यक्ति लगातार फोन कर परेशान कर रहा है। आरोपी खुद को हिसार के आदमपुर का बताता है। जबकि पीड़ित आरोपी को जानता तक नहीं। आरोपी लगातार फोन कर पीड़ित व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। धमकी के बाद परिवार में डर का माहौल बना हुआ है क्योंकि पीड़ित व्यक्ति के भाई सुनील सैनी की करीब डेढ़ साल पहले हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी का अभी तक भी पता नहीं चल सका। अब पीड़ित व्यक्ति को जान से मारने की लगातार धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने सेक्टर-32-33 थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।