{"_id":"68a6d166f6941ce6fc00612a","slug":"brother-killed-girl-and-threw-her-body-in-bushes-after-a-fight-in-karnal-2025-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder: सिर और नाक से बहता खून... एक आंख पर सूजन और गले पर निशान, इसलिए बहन को मारकर झाड़ियों में फेंकी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: सिर और नाक से बहता खून... एक आंख पर सूजन और गले पर निशान, इसलिए बहन को मारकर झाड़ियों में फेंकी लाश
Thu, 21 Aug 2025 01:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:32 PM IST
सार
करनाल में झगड़े के बाद युवक ने बहन की हत्या कर झाड़ियों में शव फेंक दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी भाई और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतका
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के करनाल जिले में झगड़े के बाद शामली जिले के बाबरी निवासी भाई रेहान ने अपनी बहन कुलसुम (20) की हत्या कर दी। इसके बाद शव इंद्री स्थित उमरपुर गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। युवती कैराना में रहती थी। उसका शव बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे पुलिस ने बरामद किया।
आरोपी लुधियाना जाने के बहाने उसे चचेरे भाई के लोडिंग वाहन में लेकर आए थे। मृतक युवती के सिर और नाक से खून बह रहा था। एक आंख में सूजन और गले पर निशान थे। एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि शव की हालत के आधार पर इंद्री थाने में हत्या का केस दर्ज कर लिया।
मंगलवार को भाई-बहन के बीच झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि भाई रेहान अपनी बहन को कैराना से अपने साथ बाबरी लेकर जाना चाहता था जबकि वह इन्कार कर रही थी। इसका वीडियो सामने आने पर भाई पर हत्या करने का संदेह हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद रेहान और उसके चचेरे भाई फरमान को बुधवार की शाम को झिंझाना से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि बुधवार को इंद्री के गढ़ीबीरबल रोड पर गांव उमरपुर के पास किसी ने झाड़ियों में युवती का शव देखा।

इसकी सूचना 112 पर कॉल करके पुलिस को दी। इंद्री थाना पुलिस, करनाल और इंद्री के डीएसपी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। एफएसएल और सीआईए की टीमों ने भी साक्ष्य जुटाए। सुबह के समय शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
करीब छह घंटे बाद उसकी शिनाख्त कैराना निवासी कुलसुम के तौर पर हुई। सीआईए की टीमें उनके यूपी स्थित आवास पर पहुंची, जहां से शाम को परिजनों को लेकर लौटी। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में शाम को चार डॉक्टरों के बोर्ड की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया।
करनाल पहुंची मृतका की बड़ी बहन यूपी के हसनपुर लाहरी निवासी अरशी ने बताया कि वे चार बहनें और एक भाई हैं। भाई को छोड़कर सभी शादीशुदा हैं। सबसे छोटी बहन कुलसुम की तीन साल पहले शादी हुई थी। शादी सफल न होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है।