{"_id":"33e53e2b565312e3736bd271db156f8e","slug":"broken-glass-of-ku-students-in-hostels","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू के हॉस्टल में छात्रों ने तोड़े शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू के हॉस्टल में छात्रों ने तोड़े शीशे
कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 25 Jan 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के रणबीर सिंह हॉस्टल में तीन छात्रों ने शीशे तोड़ दिए। शीशे तोड़ने के बाद तीनों छात्र कमरे को लॉक करके फरार हो गए।
फिलहाल हॉस्टल प्रबंधन की ओर से छात्रों का कमरा रद्द कर उन पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगा दिया है। केयू के रणबीर सिंह हॉस्टल के कमरा नंबर-63 में रहने वाले एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र प्रवीण, साहिल और एलएलबी (फाइव ईयर) तृतीय वर्ष के छात्र सुमित शुक्रवार सुबह 4:00 बजे हॉस्टल पहुंचे।
यहां कुछ समय बिताने के बाद मेन गेट की खिड़की और सीढ़ियों के पास लगे शीशे को तोड़कर वहां से फरार हो गए। यह सब हॉस्टल के सिक्योरिटी गार्ड ने देखा, लेकिन अधिकारियों को सूचित करने की जहमत नहीं उठाई। यही नहीं, सुरक्षाकर्मी ने छात्र जिस गाड़ी में सवार होकर वहां से फरार हुए, उसका नंबर भी नोट नहीं किया।
चीफ वार्डन डॉ. सतदेव ने बताया कि उन्हें शुक्रवार दिन में रणबीर सिंह हॉस्टल में शीशे तोडे़ जाने की सूचना मिली और इसके बाद घटना के बारे में पता लगाकर कमरा नंबर-63 में रहने वाले प्रवीण, साहिल और सुमित पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि कमरा रद कर प्रशासन द्वारा कमरे पर लगे ताले के ऊपर अपना ताला भी लगाया गया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर 19 जनवरी को मैस कर्मचारी के साथ मारपीट कर उत्पात मचाने वाले आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है।
इस बारे में डॉ. सतदेव ने बताया कि आरोपी पहले केयू का छात्र था और गैरहाजिरी व फीस न देने के कारण कॉलेज से उसका नाम काट दिया गया था। कॉलेज से मिले रिकार्ड से उसका पता जानकर उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है।