फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Brijesh Verma became the president of Sadar Bhavip

Karnal News: बृजेश वर्मा बने सदर भाविप के अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Brijesh Verma became the president of Sadar Bhavip
कार्यक्रम के दौरान भाविप की नई गठित कमेटी व चुने गए सदस्य। संस्था
अंबाला। भारत विकास परिषद सदर शाखा की ओर से संवत 2081 (वर्ष 2024-25) की नई टीम का दायित्व ग्रहण समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम एक पैलेस में आयोजित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में मास्टर जयप्रकाश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश कंसल व डॉ संजय शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में भाविप के प्रांतीय अध्यक्ष धीरज भाटिया, दायित्व प्रदाता के रूप में प्रांतीय महासचिव कपिल गुप्ता और प्रांतीय वित्त सचिव मनीष मलिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रांतीय संगठन सचिव सुरेश शर्मा व जिला समन्वयक कंवलजीत भनोट भी उपस्थित रहे। निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र दुरेजा की ओर से सभी का स्वागत किया गया व वर्ष 2023-24 में किए गए प्रकल्पों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बृजेश वर्मा को अध्यक्ष, नरेश मुद्गल को सचिव, हितेश भारद्वाज को वित्त सचिव, ज्योति नरूला बहल को महिला संयोजिका व अन्य सदस्यों को उनके पद व दायित्व की शपथ दिलवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 नए सदस्यों को भी शाखा की सदस्यता की शपथ दिलवाई गई। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। अध्यक्ष बृजेश वर्मा द्वारा आने वाले वर्ष किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम अध्यक्ष धीरज भाटिया ने बताया कि इस समय प्रांत में 51 शाखाएं 2700 सदस्यों के साथ कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में 140 के करीब व्यक्ति मौजूद रहे। सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन शाखा संरक्षक राजकुमार शर्मा व नव नियुक्त सह सचिव रीना जैन की ओर से किया। धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. विजय शर्मा ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed