फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bride refuses marriage, calling groom greedy for dowry

Karnal News: दूल्हे को दहेज लोभी बता दुल्हन का निकाह से इनकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bride refuses marriage, calling groom greedy for dowry
- एक दिन पहले घर से भाग गया था दूल्हा, नहीं लेकर आया बरात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। क्षेत्र के एक गांव में रविवार को दूल्हा बरात लेकर नहीं आया था। दिनभर इंतजार के बाद वर पक्ष के कुछ लोग पहुंचे थे। जब उन्होंने बताया कि दूल्हा घर से भाग गया था, इसके पीछे दहेज में कार नहीं देने से नाराजगी है, तो अब दुल्हन ने दूल्हे को दहेज लोभी बताकर निकाह करने से इनकार कर दिया है।
बता दें कि रविवार दोपहर को यमुनानगर जिले के एक गांव से लड़के की बरात घरौंडा क्षेत्र के गांव में आनी थी। कन्या पक्ष ने पूरी तैयारी की थी। यथासंभव दहेज भी एकत्र किया गया था। मेहमान भी थे, दुल्हन मेहंदी रचाकर दूल्हे का इंतजार कर रही थी, लेकिन बरात नहीं आई। दिनभर रिश्तेदार व परिजन वर पक्ष से संपर्क साधते रहे, लेकिन बरात नहीं आई।
विज्ञापन

बताते हैं कि मध्यरात्रि के करीब वर पक्ष के कुछ लोग पहुंचे, लेकिन दूल्हा फिर भी नहीं था। दूल्हे को न देखकर लड़की पक्ष के सभी लोग चौंक गए और उन्होंने इसका कारण पूछा तो लड़के पक्ष की ओर से आए लोग बहाने बनाने लगे। तब तक यहां गांव के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। बाद में वर पक्ष के लोगों ने बताया कि दूल्हा नाराज होकर कहीं चला गया है। कन्या पक्ष के अनुसार दूल्हा दहेज में कार नहीं दिए जाने के कारण नाराज हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को शांत करने के लिए पंचायतों का दौर शुरू हुआ। कई घंटे तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और आगे निकाह की तिथि तय करने पर भी बात चली, लेकिन इसी बीच दुल्हन ने दूल्हे को दहेज लोभी बताकर निकाह करने से इनकार कर दिया। पहले तो लड़की मनाने की बात पंचायत ने की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो दोनों पक्षों के लोगों ने पंचायत में निर्णय लिया कि गांव की लड़की अब उस लड़के के साथ निकाह नहीं करेगी। बताया जा रहा है कि पंचायत में दूल्हे पक्ष ने माफी भी मांगी। यह भी बताया जा रहा है कि पंचायत में कन्या पक्ष की ओर से जो खर्च किया गया था, उसकी पूरी रकम लड़के पक्ष वालों से ले ली गई है और रिश्ता खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed