फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   bribe, 40 thousand, sdo arrest, karnal bribe, karnal

सिंचाई विभाग का एसडीओ 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Tue, 09 Aug 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Tue, 09 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
bribe, 40 thousand, sdo arrest, karnal bribe, karnal
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested

सोनीपत विजिलेंस टीम ने सोमवार को करनाल के मेरठ रोड से सिंचाई विभाग के एसडीओ को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एसडीओ मुकेश कुमार गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। करनाल में सोनीपत टीम की कार्रवाई से करनाल टीम की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में आ गई है।

विज्ञापन


टीम का नेतृत्व सोनीपत स्टेट विजिलेंस के इंस्पेक्टर राजीव सोनी ने किया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर करनाल के तहसीलदार श्यामलाल नियुक्त किए गए। योजना के तहत टीम ने छापा मारा और आरोपी को रंगेहाथों पकड़ लिया। सोनीपत विजिलेंस इंस्पेक्टर राजीव सोनी ने बताया कि फतेहाबाद जिले के जाडुवाला गांव निवासी ठेकेदार महेंद्र कांबोज की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


कांबोज ने शिकायत दी थी कि आरोपी एसडीओ उसके बिल पास करने की एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस ने टीम गठित कर ठेकेदार महेंद्र कांबोज को 40 हजार रुपये दिए और एसडीओ को देेने को कहा। ठेकेदार को एसडीओ ने मेरठ रोड पर पैसे लेकर आने को कहा। महेंद्र ने जैसे ही एसडीओ को रुपये दिए, टीम ने इशारा मिलते ही छापा मार दिया। आरोपी एसडीओ मुकेश कुमार गुप्ता के पास से 40 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं और आरोपी के हाथ धुलवाए तो पानी का रंग बदल गया। टीम ने आरोपी को पकड़कर कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed