फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bravery is not bound by age: Yogendra Rana

उम्र से बंधी नहीं होती वीरता : योगेंद्र राणा

Sat, 28 Dec 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 28 Dec 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bravery is not bound by age: Yogendra Rana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


असंध। बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में वीर बाल दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि यह दिन हमें सिखाता है कि वीरता उम्र से बंधी नहीं होती, बल्कि दृढ़ विश्वास की ताकत से परिभाषित होती है।
उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस पर लोग साहिबजादों की वीरता और बलिदान को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। यह दिन हमें सिखाता है कि सच्चा साहस और बलिदान क्या होता है और हमें अपने जीवन में इन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। महापुरुष जाति, धर्म, नस्ल से ऊपर होते, महापुरुषों के कारण हमारी संस्कृति विश्व की श्रेष्ठ संस्कृति है। हमें अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों की वीरता और बलिदान को याद करने के लिए वीर बाल दिवस मनाया जाता है। वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. रोहतास, डॉ. जगमोहन ने भी साहिबजादों की वीरता और बलिदान से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राम अवतार जिंदल, सौरभ शर्मा, उप अधिक्षक भुपेंद्र , डॉ संदीप कुमार, साहिब सिंह, विक्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed