फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BPL

बीपीएल के लिए गांव में हर छठा और पालिकाओं में 20वां आवेदक मिला योग्य

Wed, 10 Jul 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
BPL
बीपीएल (बिलो पॉवर्टी लेवल) राशन कार्ड को बनाने के लिए ग्रामीण और नगर पालिकाओं का सर्वे पूरा कर लिया है। यहां केवल नगर निगम करनाल का सर्वे चला हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में हुए आठ ब्लॉकों के सर्वे में हर छठा आवेदक बीपीएल का योग्य पात्र मिला। ऐसे ही नगर पालिकाओं में हर 20वां आवेदक बीपीएल राशन कार्ड के बनाने की शर्तों को पूरा करता हुआ पाया। सर्वे के साथ हुए निरीक्षण के बाद सभी पालिकाओं के 383 पात्र और ग्रामीण क्षेत्र में 2530 पात्रों का बीपीएल राशन कार्ड तैयार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

फरवरी माह में प्रदेशभर में बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिलेभर से 44105 आवेदन आए थे। इनमें 15755 ग्रामीण, 7614 नगर पालिकाओं और 20708 नगर निगम करनाल के शामिल रहे। गांव में 15755 आवेदकों में से 2530 पात्र यानी हर छठा आवेदक योग्य मिला। नगर पालिकाओं में 7614 में से 383 पात्र यानी हर 20वां आवेदक बीपीएल राशनकार्ड की योग्यता रखता है। 13 जून से जिलेभर में सर्वे का काम शुरू किया गया। शहर में 15 बिंदुओं पर और ग्रामीण क्षेत्र में 14 बिंदुओं पर जानकारी हासिल की गई। जो योग्य पात्र मिला, उसको बीपीएल राशन कार्ड के बनाने के लिए सूचीबद्ध करके खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को भेज दिया।
विज्ञापन

बॉक्स
छह नगर पालिकाओं में 383 के बनेंगे बीपीएल कार्ड
पालिका बीपीएल पात्र
घरौंडा : 99
असंध : 21
तरावड़ी : 145
इंद्री : 22
नीलोखेड़ी : 29
निसिंग : 67
बॉक्स
आठ ब्लॉकों में 2530 ग्रामीणों के बनेंगे बीपीएल कार्ड
ब्लॉक बीपीएल पात्र
असंध : 480
घरौंडा : 242
इंद्री : 323
करनाल : 191
कुंजपुरा : 421
मुनक : 265
नीलोखेड़ी : 332
निसिंग : 276
बॉक्स
जनगणना सर्वे के निरीक्षण में 1804 का बनेगा बीपीएल
वर्ष 2011 में जनगणना का सर्वे किया गया था। इसके आधार पर आज से तीन महीने पहले सभी गांवों में सरकार के आदेश पर बीपीएल के लिए पात्रों का चयन करने के लिए निरीक्षण करवाया गया। ये सर्वे सेवन स्कोर के आधार पर था। सर्वे के पहले सेवन स्कोर, फिर सिक्स और अब फोर स्कोर को योग्य पात्र मानते हुए बीपीएल राशन कार्ड बनाने के आदेश आए थे। इसमें 1804 पात्रयोग्य मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम करनाल में बीपीएल का सर्वे चल रहा है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। छह नगर पालिकाओं का सर्वे पूरा कर लिया है। वहीं आठ ब्लॉकों के ग्रामीण क्षेत्र के सर्वे को भी पूरा कर लिया है।
अनिश यादव, एडीसी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed