Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bought paddy in three markets, kept waiting in others

Karnal News: तीन मंडियों में खरीदा धान, अन्य में करते रहे इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Bought paddy in three markets, kept waiting in others
करनाल अनाज मंडी में पड़ा है ढाई हजार क्विंटल धान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सरकार ने धान की सरकारी खरीद तो शुरू कर दी है लेकिन अनाज मंडी में धान की खरीद ही नहीं हो रही है। जिले में 15 अनाज मंडी हैं। इनमें से अभी तक तीन ही अनाज मंडियों में खानापूर्ति के तौर पर करीब 83 मीट्रिक टन धान ही खरीदा गया है। शुक्रवार की बात करें तो एक अनाज मंडी में सिर्फ 16 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था।
अधिकारियों के अनुसार अब तक इंद्री अनाज मंडी में 60 मीट्रिक टन, कुंजपुरा अनाज मंडी में तीन मीट्रिक टन और तरावड़ी अनाज मंडी में 38 मीट्रिक टन ही धान की सरकारी खरीद हुई है। करनाल अनाज मंडी की बात करें तो करीब ढाई हजार क्विंटल धान मंडी में पड़ा है। जिसकी खरीद नहीं हुई है। एक तरफ धान की सरकारी खरीद नहीं हो रही तो दूसरी तरफ आसमान में छाए बादलों से भी किसान परेशान हैं। किसान धान की कटाई कर मंडी में पहुंच रहे हैं लेकिन उसकी खरीद ही नहीं हो रही है।
विज्ञापन


खस्ता हालत में सड़कें, किसान हो रहे परेशान
करनाल अनाज मंडी में सड़कों की हालत बहुत खराब है। अनाज मंडी के अंदर सड़कें टूटी हैं। सड़कों पर गहरे गड्ढे बने हैं। जिनमें बारिश का पानी भी भरा है। किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली में धान लेकर अनाज मंडी आते हैं लेकिन सड़कें टूटी होने के कारण उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। कई बार ट्रालियों के टायर भी फट चुके हैं तो वहीं ट्राली के पलटने का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन अनाज मंडी में सरकारी खरीद हुई है। जल्द बाकी अनाज मंडियों में खरीद हो जाएगी। दो दिनों में करीब 101 मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीद हुई है।
अनिल कालड़ा, डीएफएससी, करनाल


अनाज मंडी में करीब ढाई हजार क्विंटल पीआर धान आई है। फिलहाल धान की खरीद नहीं हुई है। जल्द खरीद शुरू हो जाएगी। जो सड़कें टूटी हैं। उन्हें भी ठीक करा दिया जाएगा
- संजीव सचदेवा, सचिव, मार्केट कमेटी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed