फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Born 12 years after his daughter, Prateek Lucky is the eldest of three siblings.

Karnal News: बेटी के 12 साल बाद जन्मा था प्रतीक लक्की तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Born 12 years after his daughter, Prateek Lucky is the eldest of three siblings.
बेटी के 12 साल बाद जन्मा था प्रतीक लक्की तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। घोघड़ीपुर गांव के पास मंगलवार की शाम को पश्चिमी यमुना नहर में डूबे प्रतीक (12) परिवार में इकलौते बेटा है। बेटी के 12 साल बाद उनका जन्म हुआ था। लक्की (15) अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे हैं। मंगलवार को दोनों अपने घर से शाम को साइकिल लेकर निकले थे। जाने से पहले परिजन ने रोका था। लेकिन दोनों नहीं माने और गली में खेलने के बाद नहर पर पहुंच गए। बुधवार रात तक उनका कोई सुराग नहीं लगा था।

दोनों की तलाश के लिए बुधवार को एसडीआरएफ की टीम ने भी खोज अभियान चलाया। घोघड़ीपुर गांव से पिचौलिया हेड तक छह किलोमीटर की नहर को खंगाला गया। दोनों बच्चों के परिवार के सदस्य भी मंगलवार शाम से नहर पर नजरें लगाए बैठे हैं। गोताखोरों का दावा है कि दोनों बच्चों को जल्द ही तलाश लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार मंगलवार को तीन बच्चे नहर पर घूमने आए थे। नहर पर सेल्फी लेते हुए लक्की का पैर फिसल गया। उसे बचाने के लिए प्रतीक ने नहर में छलांग लगा दी। तीसरा बच्चा आयुष उर्फ अमन थोड़ी ही दूर खड़ा था। उसने परिवार को जानकारी दी। तीनों आनंद विहार कॉलोनी में पड़ोसी हैं।
विज्ञापन


साइकिल पर घर पर पहुंचकर दी जानकारी

प्रतीक के परिवार ने बताया कि आयुष साइकिल से उनके घर पहुंचा और प्रतीक की मां मंजू को जानकारी दी। इसके बाद दोनों परिवारों के लोग नहर पर पहुंचे। प्रतीक के दादा रमेश ने बताया कि तीनों बच्चे रोजाना गली में ही साइकिल चलाते थे। मंगलवार को भी वे गली में ही खेलते रहे। जब आगे जाने लगे तो परिजन ने रोका भी था। पता नहीं कब वे नजर बचाकर नहर की ओर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतीक सातवीं और लक्की 10वीं का छात्र

लक्की के पिता धमेंद्र ने बताया कि लक्की अपने भाई-बहन से बड़ा है। 10वीं कक्षा में पढ़ रहा है। प्रतीक की मां मंजू ने बताया कि वह सातवीं कक्षा का छात्र है। आयुष भी उसका सहपाठी है। प्रतीक के पिता चालक हैं और लक्की के पिता सेक्टर-3 में नौकरी करते हैं। दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है। मांओं की हालत अधिक खराब है।

बेटी के 12 साल बाद जन्मा था प्रतीक लक्की तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा

बेटी के 12 साल बाद जन्मा था प्रतीक लक्की तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा

बेटी के 12 साल बाद जन्मा था प्रतीक लक्की तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा

बेटी के 12 साल बाद जन्मा था प्रतीक लक्की तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed