फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bollywood's Tadka amidst Haryanvi Chhath, youth danced with stars

Karnal News: हरियाणवी छटा के बीच बॉलीवुड का तड़का, सितारों संग थिरके युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bollywood's Tadka amidst Haryanvi Chhath, youth danced with stars
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को जहां हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखरी वहीं, बॉलीवुड गीतों पर भी युवा झूमते नजर आए। यहां पहुंचे अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज, प्रसिद्ध गायक जसपाल सिंह, अभिनेत्री तनिमा भट्टाचार्य व श्वेता मेनन आदि सितारों की चमक से युवाओं की धड़कनें तेज हुईं। जश्न के माहौल के बीच रविवार को कुल पांच फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। पांच दिवसीय महोत्सव में कुल 55 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।
यहां पहुंचने वाले कलाकारों, गीतकारों, गायकों का फिल्म फेस्टिवल के निर्देशक धर्मेद्र डांगी, पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय करनाल की प्रिंसिपल डॉ. सरिता कुमार, डॉ. रश्मि सिंह ने स्वागत किया। मशहूर गायक सरदार जसपाल सिंह अपनी बेटी के साथ पहुंचे तो पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। उन्हें मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने गीत प्रस्तुत किया- गीत गाता चल ओ साथी गुनगुनाता चल, हंसते हंसाते बीते हर घड़ी हर पल...। इसके बाद यहां पहुंचे अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज ने भी युवाओं को खूब रिझाया। अभिनेता कृष्ण मलिक की टीम द्वारा अभिनीत हरियाणवी म्यूजिक वीडियो याद गाम की आवै प्रस्तुत किया गया तो युवा थिरक उठे। इसके साथ ही यहां काजली, सांझी, चंद्र किरण, थि्रटी क्रो (प्यासा कौवा), खोजा, वायरल आदि फिल्मों का प्रदर्शन किया। कई शाॅर्ट व फीचर फिल्मों का भी यहां उपस्थित लोगों ने लुत्फ उठाया। टी सीरीज के गायक कीर्तिमान, गायक एवं लेखक हरविंद्र कंग, कोरियोग्राफर मास्टर सन्नी ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शायराना अंदाज में संचालन अल्पना सुहासिनी, प्रो.आबिद अली और तंजुम कांबोज ने संभाला। लोगों ने यहां फिल्म अभिनेताओं व कलाकारों के साथ सेल्फी ली, फोटो खिचवाए। मुख्य रूप से प्रिंसिपल डॉ. सरिता कुमार, संदीप साहिल, सुरेंद्र जैन, सुषमा मक्कड़, विनोद, डॉ.रस्मि सिंह आदि ने सहयोग किया। पुरस्कार वितरण समारोह देर शाम शुरू होकर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन


जो काम पर विश्वास करते हैं, उन्हें सहारे की जरूरत नहीं : सिद्धार्थ
करनाल। फिल्म सपना में पेंटर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने रंगमंच से कार्य शुरू किया। संघर्ष तो कठिन रहा लेकिन अब वह कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका काम ही उनकी पहचान है। जो लोग अपने काम पर विश्वास करते हैं, उन्हें किसी और सहारे की जरूरत नहीं पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में करनाल पहुंचे अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज ने बताया कि वह इन दिनों जवान फिल्म में व्यस्त हैं, इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोष, सुनील ग्रोवर, नितिनदास सहित कई बड़े सितारे काम कर रहे हैं। एटली कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म जवान फिल्म जून में रिलीज हो सकती है। इसके अलावा उनकी एक वेब सीरीज 20-20 देहली भी तैयार है। डेली क्राइम सीरीज-3 पर भी काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि वह रंगमंच से जुड़े हैं। पसंदीदा अभिनय पूछने पर उन्होंने कहा कि वह जो भी अभिनय करते हैं, वह भले ही छोटा हो लेकिन वह उनके लिए सबसे अच्छा ही होता है, बाकी आंकलन तो दर्शकों को करना होता है। फिल्मों का रुख करने के सवाल पर उन्होंने बताया कि इत्तेफाक से ही उन्होंने ऑडीशन दिया और ओम लकी लकी ओम में उनका चयन कर लिया गया। ड्रीम गर्ल, सुई धागा, एवरीथिंग इज फाइन आदि कई फिल्मों पर उन्हें अभिनय की सराहना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed