{"_id":"57a62fff4f1c1bc3762bbdb4","slug":"bodmass-loot-the-cash-and-car-in-policr-dress-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने नकदी और कार लूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने नकदी और कार लूटी
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
police fight
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार अलसुबह मधुबन थाना के नजदीक से पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर नकदी और कार लूट ली। मधुबन एरिया में इस तरह की वारदात का दूसरा मामला सामने आया है। इससे पुलिस की सजगता पर सवाल उठ गए हैं और लोग इस घटना से भयभीत हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। मधुबन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले भी एक महिला को फर्जी तौर पर एएसआई की वर्दी के साथ पकड़ा था।
लूट की वारदातों को अंजाम देने में मधुबन पुलिस थाना से मात्र एक सौ मीटर की दूरी पर पुलिस की वर्दी में कुछ युवकों द्वारा कार चालक को अगवा कर कार सहित हजारों रुपये की नकदी व मोबाइल छीनकर फरार होने की घटना सामने आई। कार चालक बाबा पक्के पूल की दरगाह से मत्था टेककर घर जा रहा था। कार चालक ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की है।
शनिवार की अलसुबह करीब साढ़े पांच बजे रेंरकलां जिला पानीपत निवासी कुलदीप सिंह पुत्र प्यारे लाल अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर पंचकूला से पानीपत की ओर जा रहा था और रास्ते में बाबा पक्के पूल की दरगाह पर मत्था टेकने के लिए रूका था। जब वह मत्था टेककर अपनी कार के पास आया तो तीन युवक पुलिस की टोपी पहने उसकी गाड़ी के पास आए और उसे डराना धमकाना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक युवक उसकी कार की ड्राइवर सीट पर बैठ गया और दूसरे ने उसकी कनपटी पर देसी पिस्तौल रखकर उसे गाड़ी में बैठा लिया और उसे दहा की तरफ लेकर चले गए। कुलदीप ने शिकायत में बताया है कि उसकी कार के आगे-आगे एक रिट्ज कार भी चल रही थी और दहा वाले रास्ते पर रूकी और उस गाड़ी से दो युवक उतरकर उसकी गाड़ी में बैठ गए और उसके साथ मारपीट करते हुए उसके पास से 6 हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल सहित जरूरी कागजात छीन लिए और घोघड़ीपूर रजवाहे के पास उसे गाड़ी से बाहर धकेल कर गाड़ी लेकर फरार हो गए। कार चालक ने किसी व्यक्ति के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार चालक कुलदीप की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
इस मामले में मधुबन थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह पक्के पूल से पानीपत की तरफ जा रहे कुलदीप सिंह से कार सहित 6 हजार रुपये की नकदी व 2 मोबाइल और जरूरी कागजात छीनने की शिकायत मिली है। अज्ञात युवक पुलिस की टोपी पहने हुए थे। कार चालक कुलदीप की शिकायत पर 4/5 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।