फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Board exams for class 12th and 31st to 10th will start from March 30

30 मार्च से बारहवीं और 31 से दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं होंगी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
Board exams for class 12th and 31st to 10th will start from March 30
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी परीक्षाओं के लिए तैयार हो जाएं। 30 मार्च से बारहवीं और 31 मार्च से दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षाओं को लेकर वीरवार को डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षा शैक्षिक, मुक्त विद्यालय, रि-अपीयर और अतिरिक्त व अंक सुधार वाले सभी विद्यार्थियों के लिए होगी।
इस बार दो साल बाद बोर्ड की ओर से परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। गत वर्ष कोरोना के कारण परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थी, विद्यार्थियों को बिना परीक्षा अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया था। 2020 में सभी विषयों की परीक्षाएं संपन्न ही नहीं हो पाई थी। परीक्षाओं के दौरान ही लॉकडाउन लग गया था। जारी डेटशीट के अनुसार 10वीं की परीक्षा में काफी छुट्टियां भी दी गई हैं। जबकि 12वीं की परीक्षाएं लगभग रोजाना आयोजित होंगी। रोजाना किसी न किसी विषय की परीक्षा का आयोजन रखा गया है।
विज्ञापन

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्कूल में बनेगा केंद्र, शुल्क भी माफ
बोर्ड के सचिव कृष्ण कुमार के अनुसार चिल्ड्रन विद स्पेशल नीड की सुविधा के दृष्टिगत विशेष विद्यालयों में पढ़ रहे दिव्यांग परीक्षार्थियों के सभी प्रकार के शुल्क माफ कर दिए गए हैं। हिसार, करनाल और गुरुग्राम स्थित विशेष विद्यालयों के परीक्षार्थियों के लिए उन्हीं के विद्यालय भवनों में परीक्षा केंद्र निशुल्क स्थापित किए गए हैं। दृष्टिहीन व अपने हाथ से न लिख पा सकने वाले परीक्षार्थियों को लेखक की सुविधा व परीक्षा के निर्धारित समय में अतिरिक्त समय की व्यवस्था है। दृष्टिहीन परीक्षार्थियों को ब्रेल लिपि व बड़े प्रिंट में प्रश्नपत्र व कंप्यूटर आदि प्रदान किए जाने का प्रावधान रहेगा। इसके अतिरिक्त परीक्षार्थियों को सहायक उपकरण जैसे ब्रेल फ्रेम, अबेकस, ब्रेल मीजर टेप, मैग्नीफाइंग ग्लास आदि परीक्षा में लाने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन इस विषय की होगी परीक्षा
- कक्षा 10वीं : 31 मार्च को सामाजिक विज्ञान, चार अप्रैल को अंग्रेजी, छह को हिंदी, 11 को गणित, गणित विषय (केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए), 19 को विज्ञान, विज्ञान विषय (केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थी के लिए), 21 को शारीरिक व स्वास्थ्य शिक्षा, संस्कृत, उर्दू, ड्राइंग, कृषि, कंप्यूटर साइंस, गृह विज्ञान व संस्कृत साहित्य एवं विभिन्न ऐच्छिक विषय, 22 को खुदरा, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, आईटी व आईटीईएस, सौंदर्य और कल्याण, कृषि एवं धान की खेती, रोगी देखभाल सहायक, शारीरिक शिक्षा और खेल, बैंकिंग एवं वित्त सेवाएं और 26 को पंजाबी, आईटी, आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी), संस्कृत व्याकरण।
- कक्षा 12वीं : 30 मार्च को हिंदी (कोर/ऐच्छिक), अंग्रेजी विशेष, एक अप्रैल को भौतिकी विज्ञान/अर्थशास्त्र, दो को ललित कला (सभी विकल्प), संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत (केवल गुरुकुल/संस्कृत विद्यापीठ के लिए), पांच को गणित, सात को शारीरिक शिक्षा, आठ को गृह विज्ञान, नौ को अंग्रेजी (कोर/ऐच्छिक), 11 को सैनिक विज्ञान/नृत्य/मनोविज्ञान एवं संस्कृत व्याकरण भाग-1, 12 को पंजाबी, 13 को रसायन विज्ञान/लेखांकन/लोक प्रशासन, 18 को भूगोल, 19 को कंप्यूटर विज्ञान, आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी), 20 को इतिहास, जीव विज्ञान, 21 को कृषि एवं दर्शनशास्त्र, 22 को संस्कृत, उर्दू, बायोटेक्नोलॉजी, 26 को समाजशास्त्र, उद्यमिता, 27 को राजनीति विज्ञान, 28 को संगीत हिंदुस्तानी (सभी विकल्प), व्यावसायिक अध्ययन, 29 को खुदरा, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, आईटी व आईटीईएस, रोगी देखभाल सहायक, शारीरिक शिक्षा और खेल, सौंदर्य और कल्याण, स्टेनोग्राफी (हिंदी/अंग्रेजी), यात्रा पर्यटन एवं आतिथ्य, कृषि धान की खेती, मीडिया एनीमेशन, बैंकिंग एवं वित्त सेवाएं एवं संस्कृत व्याकरण भाग-2

दृष्टिहीन व दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा, गणित में ज्योमेट्री की परीक्षा में छूट है और बोर्ड द्वारा 10वीं की गणित व विज्ञान विषय के अलग से प्रश्नपत्र तैयार करवाए जाते हैं तो अन्य विषयों के लिए चित्र वाले प्रश्नों के स्थान पर वैकल्पिक प्रश्न दिए जाते हैं। विद्यार्थी परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाएं।
-राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed