फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BMW car caught fire

Karnal News: बीएमडब्ल्यू कार में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
BMW car caught fire
बीएमडब्ल्यू कार में लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। इंद्री रोड पर खेड़ा गांव के समीप शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक बीएमडब्ल्यू कार में आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार व्यक्ति सुरक्षित कार से बाहर निकल गए थे। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। एक दुकानदार ने बताया कि रात को करीब 11 बजे बीएमडब्ल्यू कार में एक परिवार सवार था।

कार में अगले हिस्से से धुआं निकला तो कार चालक ने कार को रोक लिया और पूरा परिवार कार से बाहर निकल गया। इसके बाद कार में आग लग गई और धीरे-धीर आग पूरी कार में फैल गई। इस दौरान पुलिस और दमकाल विभाग को सूचना दी गई थी। वहीं शुक्रवार रात को हुई आतिबाजी के कारण पिंगली रोड पर एक गोदाम के बाहर पड़े सामान में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed