{"_id":"68e180d7bd2f6df0a501ec61","slug":"blood-donation-camp-will-be-organised-today-karnal-news-c-338-1-kn11006-123821-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रक्तदान शिविर आज होगा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रक्तदान शिविर आज होगा आयोजित
Sun, 05 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
करनाल। मानव सेवा संघ में आज को महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रकुल सेवा संस्था की ओर से विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए लगाया जाएगा, जो सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक चलेगा। प्रधान विनोद गुप्ता ने कहा कि रोहतक पीजीआई व करनाल कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज की टीमें शिविर में अपनी सेवाएं देंगी। संस्था की ओर से 351 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में पूर्व प्रधान डाॅ. एसके गोयल, रामकुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, विपिन सिंगला, विनोद मंगला, सुरेश जिंदल, अंकुर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन