{"_id":"68e1807d1837e9280701af90","slug":"block-agriculture-officer-visited-33-villages-karnal-news-c-18-1-knl1036-752224-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खंड कृषि अधिकारी ने किया 33 गांवों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खंड कृषि अधिकारी ने किया 33 गांवों का दौरा
Sun, 05 Oct 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
इंद्री। फसल अवशेषों में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए खंड कृषि अधिकारी डॉ. अश्वनी कांबोज ने इंद्री हल्के के लगभग 33 गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों में आग न लगाएं। जिलाधीश उत्तम सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत जिले में धान की फसल की कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों को जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। फसल अवशेष पर निगरानी रखने के लिए टीमें गठित की गई। इस बार सेटेलाइट 24 घंटे निरंतर कार्य कर रहा है। अवशेष जलाने पर कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ इंद्री विपिन कुमार व अन्य अधिकारी भी साथ रहे। संवाद
विज्ञापन
