{"_id":"66a83f4fb292c108240dd1c7","slug":"blessings-taken-from-mahasadhvi-on-varshayoga-foundation-day-karnal-news-c-18-knl1008-441427-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वर्षायोग स्थापना दिवस पर महासाध्वी से लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वर्षायोग स्थापना दिवस पर महासाध्वी से लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
- बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। श्री दिगंबर जैन सोसाइटी करनाल की ओर से सोमवार को वर्षायोग स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर हनुमान गली जैन स्थानक में विराजमान महासाध्वी महाराज ठाने-3 ने भी पहुंच कर आशीर्वाद दिया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सुशील जैन व विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान महापौर रेणु बाला गुप्ता पहुंचीं। ध्वजारोहण संदीप जैन मनन जैन, चित्र अनावरण भूपिंद्र जिंदल, दीप प्रज्वलित दीपेश जैन ने किया। मंगल कलश स्थापना में मुख्य कलश प्रवीण कुमार जैन सरिता जैन, अंकित जैन, अंकुर जैन परिवार ने प्राप्त किया। द्वितीय कलश का अवसर वीरेश कुमार जैन, अंजु जैन, संभव जैन को मिला। तृतीय कलश का मौका अनिल कुमार जैन, स्नेह लता जैन को प्राप्त हुआ। 20 कलश धर्म प्रेमियों ने अपने अपने नामों से प्राप्त किए।
श्री दिगंबर जैन सोसायटी के प्रधान वीरेश कुमार जैन की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। जिसमें जैन स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। क्षुल्लिका रत्न माता जी को अभय जैन, अर्चना जैन और रेखा जैन, विजय जैन ने वस्त्र भेंट किए। 11 परिवारों ने माता को शास्त्र भेंट किए गए।
विज्ञापन
श्वेतांबर समाज सचिव नवीन कुमार जैन, सुषमा जैन, अलका जैन, अनु जैन, वीणा जैन, श्रुति जैन, रेखा जैन, सरिता जैन, सीमा जैन, दिनेश जैन , विपिन जैन, दिपेश जैन आदि ने सहभागिता की। मुरादाबाद जैन समाज, बावली जैन समाज, सोनीपत जैन समाज, पानीपत जैन समाज व दिल्ली जैन समाज से लोग करनाल पहुंचे।