फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   blackmailing women including blackmail by threatening to implicate her on rape charges

ब्लैकमेलिंग के आरोप में महिला 50 हजार के साथ काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
blackmailing women including blackmail by threatening  to implicate her on rape charges
इंद्री पुलिस ने बलात्कार के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने की आरोपी महिला को 50 हजार रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कस्बे की रहने वाली महिला गांव के ही 60 वर्षीय नंबरदार को बलात्कार के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देकर काफी दिनों से ब्लैकमेल कर रही थी। महिला को अदालत में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बे के एक गांव के 60 साल के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व गांव की रहने वाली महिला ने उससे 10 हजार रुपए उधार लिए थे। महिला उसके खेतों में मजदूरी करती थी। 8 जुलाई को महिला ने फोन पर कहा कि तुम्हारे 10 हजार रुपये तैयार है घर आओ ओर ले जाओ। जैसे ही वह उसके घर पहुंचा महिला ने उसके साथ गलत हरकत करनी शुरू कर दी और कहा कि तुम्हारे 10 हजार तो वापस नहीं मिलेंगे बल्कि दो लाख रुपये और देने होंगे। अगर ऐसा नहीं किया तो तुम्हें बलात्कार के झूठे आरोप में जेल भिजवा दूंगी। आरोप है कि इसके बाद महिला लगातार 2 लाख रुपए की मांग करती रही। इसके बाद महिला ने तेजपाल को दोबारा धमकी दी कि 2 लाख नहीं दिए तो मैं तुम्हें अपनी बेटी के साथ बलात्कार करने के झूठे आरोप में फंसवा देगी। व्यक्ति ने पूरी बातचीत अपने फोन में रिकॉर्ड कर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस में पीड़ित तेजपाल की शिकायत पर रेडिंग टीम का गठन कर आरोपी महिला को 50 हजार की राशि सहित काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed