{"_id":"60a57d418ebc3edcb22ff112","slug":"black-fungus-care-centre-started-in-medical-college-karnal-news-knl704568144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में ब्लैक फंगस केयर सेंटर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज में ब्लैक फंगस केयर सेंटर शुरू
विज्ञापन
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए बनाया गया 20 बेड का केयर सेंटर शुरू हो गया है। इसका लाभ करनाल जिले के साथ-साथ कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर के मरीजों को भी मिलेगा। इन जिलों के मरीज भी यहां ब्लैक फंगस का उपचार करा सकेंगे। सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए केयर सेंटर आवंटित कर दिए हैं। केसीजीएमसी के निदेशक डा. जगदीश दुरेजा ने बताया कि ब्लैक फंगस बीमारी कोविड मरीजों के लिए दिक्कत पैदा कर सकती है लेकिन इस बीमारी का देश व प्रदेश में इलाज संभव है। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। बिना डाक्टर की सलाह के ऑक्सीजन लेना भी ब्लैक फंगस का कारण बनता है। इसलिए ऑक्सीजन लेने से पहले डाक्टर की सलाह जरूर ले लें।
कहां और किस जिले के मरीजों का होगा उपचार
सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए चिकित्सा संस्थान घोषित किए हैं, जहां पर ब्लैक फंगस से ग्रसित मरीजों का इलाज किया जाएगा। इनमें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिला के ब्लैक फंगस बीमारी के मरीजों का इलाज करवाया जा सकता है। इसी तरह पंडित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान संस्थान रोहतक में जींद, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी जिले के मरीज इलाज करवा सकेंगे। शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कालेज नल्हड़ नूंह में पलवल जिला के हथीन उपमंडल, मेवात और गरुग्राम जिले के मरीजों का, भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज खानपुर कलां में सोनीपत और पानीपत, महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और भिवानी जिले के मरीजों का और झज्जर व रेवाड़ी जिले के ब्लैक फंगस मरीजों का इलाज वर्ल्ड कॉलेज ऑफ मेडिकल एंड रिसर्च झज्जर में, अंबाला व पंचकूला जिले के ब्लैक फंगस मरीजों का इलाज महर्षि मार्कंडेश्वर मेडिकल साइंस एवं अनुसंधान संस्थान मुलाना और फरीदाबाद के ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज ईएसआईसी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में करवा सकते हैं।