फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP won in Gharaunda and independents in Tarawari, Nissing and Assandh

घरौंडा में भाजपा तो तरावड़ी, निसिंग और असंध में निर्दलीय जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
BJP won in Gharaunda and independents in Tarawari, Nissing and Assandh
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले की चार नगरपालिकाओं के चुनाव में घरौंडा में भाजपा तो तरावड़ी, निसिंग और असंध में आजाद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। मतगणना बुधवार सुबह आठ बजे से निर्धारित केंद्रों पर शुरू हुई। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करीब साढे़ आठ बजे से रुझान आने शुरू हो गए। मतगणना स्थलों पर समर्थकों की अच्छी खासी भीड़ रही।
सबसे रोचक मुकाबला घरौंडा की प्रतिष्ठित सीट पर देखने को मिला। जहां अंतिम चक्र में भाजपा प्रत्याशी हैपी लक गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुरिंदर कुमार को 31 मतों के अंतर से हरा दिया। इसके अलावा सभी तीनों सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा कर लिया। निसिंग से निर्दलीय प्रत्याशी रोमी सिंगला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय जनकराज को 2300 मतों के अंतर से हराया, तो असंध में कांग्रेस के पूर्व विधायक जिलेराम शर्मा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सतीश कटारिया ने भाजपा प्रत्याशी कमलजीत लाडी को 553 मतों से शिकस्त दे दी। तरावड़ी नगरपालिका में भी चेयरमैन पद के निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार बंसल ने भाजपा प्रत्याशी राजीव नारंग को 538 मतों से हरा दिया। विजयी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

कभी खुशी तो कभी गम का माहौल
चुनाव पर्यवेक्षकों की देखरेख में सुबह आठ बजे से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल निसिंग, तरावड़ी अनाज मंडी के किसान भवन में बने मतगणना केंद्र और बीडीपीओ कार्यालय असंध के सभागार में बने मतगणना केंद्र में मतगणना शुरू की गई। चारों नगरपालिकाओं में चेयरमैन पद के 26 प्रत्याशियों सहित कुल 173 प्रत्याशियों को मिले कुल 58418 मतों की गणना की गई। जैसे-जैसे मतगणना के रुझान आने शुरू हुए तो प्रत्याशियों के समर्थकों में कभी खुशी कभी गम का माहौल नजर आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद प्रत्याशियों का दबदबा
निसिंग नगरपालिका में आजाद प्रत्याशियों का दबदबा रहा। यहां भाजपा के दो दावेदारों व एक विधायक के हस्तक्षेप के कारण भाजपा ने किसी को सिंबल नहीं दिया था। यहां निर्दलीय रोमी सिंगला ने शुरुआती दौर में ही बढ़त ले ली, जिसका पीछा कोई प्रत्याशी नहीं कर सका। इसी तरह असंध नगरपालिका में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी एडवोकेट सोनिया बोबत तो चौथे नंबर पर खिसक गईं, आजाद प्रत्याशियों ने भाजपा प्रत्याशी की घेराबंदी कर ली। बिरादरियों में मत विभाजन के कारण भाजपा के कमलजीत लाडी को हार का मुंह देखना पड़ा। यहां निर्दलीय प्रत्याशी सतीश कटारिया ने सबको पीछे छोड़ दिया।
रोचक हुआ मुकाबला
तरावड़ी में भी काफी रोचक मुकाबला हुआ। यहां वीरेंद्र बंसल भाजपा प्रत्याशी राजीव नारंग पर भारी पड़ गए। सीधे तौर पर भले ही समर्थन नहीं दिया हो, लेकिन यहां पर भाजपा के ही सहयोगी विधायक व एक अन्य के नेताओं का भी समर्थन बंसल को मिल गया। यहां दोनों प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला हुआ, अन्य कोई प्रत्याशी इनके आसपास नजर नहीं आया।

अंतिम चक्र की गणना में पिछड़ा प्रत्याशी
सबसे रोचक मुकाबला घरौंडा नगरपालिका में नजर आया, जहां स्थानीय विधायक हरविंद्र कल्याण की प्रतिष्ठा सीधे तौर पर दांव पर लगी थी। यहां अन्य सियासी पार्टियों ने भी पूरी ताकत झोंकी थी। यहां भी भाजपा का वोट बैंक बिरादरियों में बिखर गया। लगातार 10 चक्र की मतगणना में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुरिंदर कुमार लगातार बढ़त बनाए रहे। आलम ये था कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया, लेकिन 11वें और अंतिम चक्र की मतगणना में 31 मतों से पिछड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed