फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP ousted Manohar and made him Agniveer in four years: Sanjay Singh

भाजपा ने मनोहर को चार साल में बाहर कर बनाया अग्निवीर : संजय सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
BJP ousted Manohar and made him Agniveer in four years: Sanjay Singh
- बदलाव जनसभा में पहुंचे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह
विज्ञापन

- संजय बोले, जेल में अरविंद केजरीवाल की सेहत ठीक नहीं, हो सकती है अनहोनी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा में भी अग्निवीर योजना लागू हो गई है क्योंकि मनोहर लाल को चार साल में ही बाहर कर दिया, उनको भाजपा ने अग्निवीर बना दिया। इस बार सीएम नायब सिंह सैनी को जनता सत्ता से बाहर करेगी।
संजय सिंह ने बुधवार को करनाल में बदलाव जनसभा में अरविंद केजरीवाल के लिए प्रदेश की जनता का समर्थन मांगा। संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इस देश की तानाशाह हुकूमत ने कई महीनों से जेल में डाल रखा है। आज उनकी सेहत ठीक नहीं है। उनके साथ जेल में कोई अनहोनी हो सकती है। इसलिए हरियाणा के लोगों को ये बताना जरूरी है कि जेल में हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल की हालत कैसी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि शुगर का स्तर 70 से नीचे गिरता है तो कोई भी व्यक्ति खतरनाक स्थिति में पहुंच जाता है। अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल कोई एक दो बार नहीं करीब सात बार 50 से नीचे चला गया क्योंकि उनकी आंत में एक मशीन लगी हुई है जो शुगर का लेवल बताती है। अरविंद केजरीवाल को ईडी कोर्ट ने जमानत दे दी और कहा कि अरविंद केजरीवाल निर्दोष हैं लेकिन उनकी रिहाई पर रोक लगा दी। मौके पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, जयपाल शर्मा, बीके कौशिक, रणदीप राणा, सुनील बिंदल, बलविंदर सिंह, दलविंदर सिंह चीमा, हवा सिंह, राजेश्वरी सिंह व संजीव मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed